खेल – Parmarth TV https://parmarthtv.com Parmarth Bhakti Tue, 26 May 2026 19:33:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://parmarthtv.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-IMG-20220719-WA0005-32x32.jpg खेल – Parmarth TV https://parmarthtv.com 32 32 स्लोवाकिया को 5-1 से हराकर कनाडा की शानदार जीत | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-5-1-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%a8/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-5-1-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%a8/#respond Tue, 26 May 2026 19:33:24 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-5-1-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%a8/

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। विश्व पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में कनाडा ने स्लोवाकिया को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। मुकाबले के तीसरे पीरियड में कनाडा ने 4 गोल करके मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। पहले दो पीरियड के दौरान मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन तीसरे पीरियड में कनाडा के खिलाड़ियों ने तेज आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार 4 गोल कर दिए। इसके बाद स्लोवाकिया की टीम वापसी नहीं कर सकी।

कनाडा की ओर से मैकलिन सेलिब्रिनी ने तीसरे पीरियड में गोल करके टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। जॉन टावारेस और अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत में अहम योगदान दिया।

इस जीत के साथ कनाडा ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी और पक्की कर ली है। कनाडाई हॉकी प्रेमियों में टीम के प्रदर्शन को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-5-1-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%a8/feed/ 0
FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए लियोनेल मेसी | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-2026-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-2026-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Tue, 26 May 2026 07:31:51 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-2026-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/

खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 11 जून से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा। फुटबॉल के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

खबर ये है फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के शुरुआती मैच से तीन सप्ताह पहले मेजर लीग सॉकर में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी के मैच में लियोनेल मेसी चोटिल हो गए हैं। रविवार को खेले गए मुकाबले के 73वें मिनट में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेसी अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान से चले गए। मेसी के चोटिल होने पर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है।

उनके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मेसी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। मेसी अब अर्जेंटीना टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना अपने फीफा विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा, जिसके बाद ग्रुप जे में उसका मुकाबला ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से भी होगा।

PC:etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-2026-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अब तोड़ दिया है ये आठ साल पुराना रिकॉर्ड | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%ad%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%ad%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/#respond Mon, 25 May 2026 13:27:02 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%ad%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/

खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियन्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

उन्होंने मैच में बल्ले के दम पर नहीं, फील्डिंग के दौरान एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब मुंबई इंडियंस की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर यह ऐतिहासिक पल देखने को मिला। राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर रेयान रिकल्टन ने मिडविकेट की तरफ एक बड़ा शॉट खेला। हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने उनका एक बेहतरीन कैच लपक लिया।

इस कैच को पकड़ते ही वैभव सूर्यवंशी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। वैभव ने केवल 15 साल 58 दिन की उम्र में ऐसा किया। इससे पहले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 17 साल 16 दिन की उम्र में कैच पकड़ा था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%ad%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1/feed/ 0
IPL 2026: विराट कोहली ने अब बना डाला है ये विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2/#respond Sat, 23 May 2026 07:10:13 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2/

खेल डेस्क। भले ही आईपीएल 2026 के शुक्रवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में विराट कोहली केवल 15 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि इससे पहले उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जिसके दम पर टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। अब भारत का ये दिग्गज क्रिकेटर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर आ गया है।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए जैसे ही 50 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही साथ वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार एक खिलाड़ी के रूप में 50 प्लस रनों की साझेदारी का हिस्सा रहने वाली क्रिकेटर बन गए। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 211वीं 50 प्लस रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ दिया है।

एलेक्स हेल्स ने किया है 210 बार ऐसा
एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट में 210 बार ऐसा कर चुके हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 200 बार ये बड़ी उपलब्धि हासि की है। विराट कोहली का आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक शानदा प्रदर्शन रहा है। वह 14 मैचों में 50.63 के बेहतरीन औसत के साथ 557 रन बना चुके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/ipl-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2/feed/ 0
क्या आईपीएल 2027 में खेलेंगे धोनी? सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने बोल दी है ये बात | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a7/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a7/#respond Fri, 22 May 2026 19:03:31 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a7/

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बिना खेले ही आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया है। सीएसके को आईपीएल 2026 के अन्तिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। आईपीएल के इस पूरे सीजन में एमएस धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए नहीं दिखे।

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब एमएस धोनी लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं खेला हो। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल 2027 में खेलते हुए दिखेंगे? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से भी एमएस धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया गया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि आपको और मुझे, हम दोनों को ही अगले साल इस बारे में पता चलेगा कि वह खेलेंगे या नहीं। अगले सीजन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे बहुत खुश हैं।

आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स को मिली केवल छह मैचों में जीत
आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स को 14 में से केवल छह मैचों में जीत मिली है। वहीं आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसे केवल 12 अंकों से ही संतोष करना पड़ा है। टूर्नामेंट में सीएसके को पूर्व कप्तान धोनी की कमी बहुत ही खली है। वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके। टीम का प्रदर्शन इस बार उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-2027-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a7/feed/ 0
नैसकार चैंपियन काइल बुश का निधन | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%95/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%95/#respond Fri, 22 May 2026 13:00:33 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%95/

दो बार कप सीरीजखिताब जीतने वाले मशहूर रेसर ने 41 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)।अमेरिका के प्रसिद्ध मोटर रेसिंग खिलाड़ी और नैसकार के दो बार कप सीरीजचैंपियन रहे काइल बुश के 41 वर्ष की उम्र में निधन होने की दुखद सूचना है। उनके निधन के बाद खेल जगत और मोटर रेसिंग प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काइल बुश कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। इस संबंध में बुश परिवार, रिचर्ड चाइल्ड्रेस रेसिंग टीम और नैसकार की ओर से भी पुष्टि की गई है।

काइल बुश को नैसकार इतिहास के सबसे सफल और आक्रामक ड्राइवरों में गिना जाता था। उन्होंने नैसकार की तीनों राष्ट्रीय सीरीजमें सबसे अधिक रेस जीतने का गौरव हासिल किया था। उनकी शानदार ड्राइविंग और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे ने उन्हें दुनिया भर में खास पहचान दिलाई।

खेल विशेषज्ञों के अनुसार काइल बुश का निधन मोटर रेसिंग जगत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। विभिन्न खिलाड़ियों, टीमों और प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%95/feed/ 0
World Hockey Championship: कनाडा ने नॉर्वे को हराया | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/world-hockey-championship-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/world-hockey-championship-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be/#respond Fri, 22 May 2026 06:58:09 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/world-hockey-championship-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be/

मार्क शेफेली की हैट्रिक से दर्ज हुई रोमांचक जीत

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। विश्व हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान कनाडा ने नॉर्वे को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हरा दिया। कनाडा की इस जीत के हीरो मार्क शेफेली रहे, जिन्होंने ओवरटाइम में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को जीत दिलाई।

स्विट्जरलैंड के फ्राइबर्ग शहर में खेले गए इस दिलचस्प मुकाबले के दौरान कनाडा को नॉर्वे की ओर से कड़ी टक्कर मिली। नॉर्वे की टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए मजबूत कनाडाई टीम को आखिरी पलों तक परेशान रखा।

मैच के ओवरटाइम के दौरान मैकलिन सेलेब्रिनी और इवान बूचार्ड की बेहतरीन पासिंग के बाद मार्क शेफेली ने विजयी गोल कर कनाडा को हार से बचा लिया। इस जीत के बाद कनाडाई हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

खेल विश्लेषकों के अनुसार इस मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि विश्व चैम्पियनशिप में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कनाडा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन नॉर्वे ने भी शानदार संघर्ष करते हुए मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

PC:cbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/world-hockey-championship-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be/feed/ 0
FIFA World Cup की टिकटों की कीमतों में आई गिरावट | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/#respond Thu, 21 May 2026 12:52:34 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/

कुछ मैचों के लिए 100 डॉलर से कम में मिल रही हैं टिकट

वैंकूवर,(मलकीत सिंह)।फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन इस बीच टिकटों की कीमतों में आई गिरावट चर्चा का विषय बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की रीसेल टिकटों की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान लगभग 23 प्रतिशत तक कम हो गई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक कुछ प्रीमियम और वीआईपी सीटों की कीमतें अभी भी हजारों डॉलर में बनी हुई हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी की कई टिकटें अब काफी सस्ती हो रही हैं। खास तौर पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले कुछ मुकाबलों के लिए प्रवेश टिकटें 100 डॉलर से कम कीमत पर भी उपलब्ध बताई जा रही हैं।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में टिकटों की मांग बहुत अधिक होने के कारण रीसेल बाजार में कीमतें बेहद बढ़ गई थीं, लेकिन अब मांग में कुछ कमी आने से दरें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं। इसके साथ ही कई प्रशंसक आखिरी समय तक बेहतर सौदों का इंतजार भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। कनाडा के वैंकूवर और टोरंटो शहरों में भी कई महत्वपूर्ण मुकाबले आयोजित किए जाने हैं, जिसके चलते कनाडा में भी फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है।

खेल विश्लेषकों के अनुसार आने वाले महीनों के दौरान टिकटों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, खासकर जब टीमों और मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम अंतिम रूप में सामने आएगा।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/fifa-world-cup-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/feed/ 0
मॉन्ट्रियल विक्टुआर ने जीता पीडब्ल्यूएचएल का खिताब | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/#respond Thu, 21 May 2026 06:51:04 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/

वैंकूवर(मलकीत सिंह)।कनाडा की महिला हॉकी टीम मॉन्ट्रियल विक्टुआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूएचएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ मॉन्ट्रियल विक्टुआर लीग के इतिहास में खिताब जीतने वाली पहली कनाडाई टीम बन गई है।

फाइनल मुकाबले के दौरान एबी रोक ने दो महत्वपूर्ण गोल कर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मॉन्ट्रियल की टीम ने पूरे मैच में विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और आखिरकार वाल्टर कप अपने नाम कर लिया।

मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों और प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला। टीम की खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर मैदान में जमकर जश्न मनाया, जबकि हॉकी प्रेमियों ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जोरदार स्वागत किया।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मॉन्ट्रियल विक्टुआर की यह जीत कनाडा में महिला हॉकी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। टीम ने पूरे सीजन के दौरान संतुलित, अनुशासित और प्रभावशाली खेल दिखाया, जिसका परिणाम उसे चैंपियन बनकर मिला। विशेषज्ञों के अनुसार इस जीत से न केवल महिला हॉकी को और लोकप्रियता मिलेगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी इस खेल की ओर आने के लिए नई प्रेरणा प्राप्त होगी।

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c/feed/ 0
सरी के मुक्केबाज की ‘घर वापसी’ को लेकर चर्चा | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be/#respond Wed, 20 May 2026 18:48:34 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be/

वैंकूवर, मई (मलकीत सिंह)। कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के सरी शहर से संबंधित मुक्केबाज एरिक बसरान की ;घर वापसी को लेकर खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार 30 मई को न्यूटन इलाके में आयोजित किए जा रहे एक बड़े मुक्केबाजी मुकाबले के दौरान एरिक बसरान अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

यह मुकाबला न्यूटन के 128 स्ट्रीट स्थित एक सम्मेलन केंद्र में करवाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। खेल प्रेमियों द्वारा पहले ही इस कार्यक्रम को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही है।

प्राप्त विवरणों के मुताबिक एरिक बसरान सरी के प्रसिद्ध युवा मुक्केबाजों में से एक माने जाते हैं और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में अलग पहचान बनाई है। इस मुकाबले को उनके लिए एक विशेष ;घर वापसी मौके के रूप में भी देखा जा रहा है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच प्रदान करते हैं।

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be/feed/ 0