Business – Parmarth TV https://parmarthtv.com Parmarth Bhakti Mon, 16 Nov 2026 06:09:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://parmarthtv.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-IMG-20220719-WA0005-32x32.jpg Business – Parmarth TV https://parmarthtv.com 32 32 सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:09:48 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/

सम्मान कैपिटल लि ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही मजबूत परिचालन और वित्तीय उपलब्धियां दर्शाते हुए पहली तिमाही की तुलना में ऋण वितरण में 62 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी की तिमाही वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार उसने दूसरी तिमाही में 6,278 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जो पहली तिमाही में 3878 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 312 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पहली तिमाही में 243 करोड़ रुपये था।

रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही के अंत में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 59,188 करोड़ रुपये रहीं। इस दौरान कंपनी की परिसम्पत्तियों (कर्ज ) की गुणवत्ता में सुधार हुआ। दूसरी तिमाही में सकल अवरुद्ध सम्पत्तियां (जीएनपीए)घटकर 0.15 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए घटकर 0.11 प्रतिशत पर आ गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने लगभग 30,700 ऋण वितरित किए। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दूसरी तिमाही के अंत में 20 प्रतिशत था जो पहली तिमाही के 20.1 प्रतिशत के लगभग बराबर बना था।

Also Read : छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली : योगी

कंपनी ने अपनी शाखाओं का नेटवर्क 217 से बढ़ाकर 245 कर दिया है, जो 20 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 270 शाखाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है।

इस तिमाही रिपोर्ट पर सम्मान कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गगन बांगा ने कहा इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की परिवर्तन और विकास रणनीति के क्रियान्वयन में निरंतर प्रगति को दर्शाता है। हमने ऋण वितरण और लाभप्रदता में मजबूत वृद्धि के साथ अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार किया है।

तकनीक, मानव संसाधन, वितरण नेटवर्क और संचालन क्षमताओं को मजबूत करते हुए हमारा लक्ष्य सतत विकास हासिल करना है। कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार को संभालने के लिए 2026-27 की अप्रैल-सितंबर छमाही में 1123 कर्मचारी भर्ती किये हैं।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/feed/ 0
जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/#respond Wed, 28 Oct 2026 17:14:25 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया।

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज खबर लिखे जाने तक 238 रुपये यानी 21.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,357 रुपये पर था। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है।

Also Read : उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर

एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक ‘बेल-रिंग’ समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रमुख आकाश अंबानी, श्रीमती कोकिला बेन अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री आकाश अंबानी भी मौजूद थे।

श्री चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अबतक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/feed/ 0
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-2/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-2/#respond Wed, 28 Oct 2026 14:13:06 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-2/

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स खुलने के कुछ देर बाद ही 800 अंक से अधिक टूट गया।

सेंसेक्स 345 अंक नीचे 73,253 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 72,772 अंक तक लुढ़क गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 826 अंक की गिरावट है। खबर लिखे जाते समय यह 498.09 अंक (0.68 प्रतिशत) नीचे था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 71 अंक फिसलकर 22,678 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 113.70 अंक यानी 0.50 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Also Read : जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। वृहत बाजार में लगभग सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी ऑटो को छोड़कर अन्य सभी में फिलहाल गिरावट है। आईटी समूह का सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक नीचे है। एफएमसीजी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से अधिक के नुकसान में हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत और टीसीए, टेक महिंद्रा तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के दो से तीन प्रतिशत तक नीचे चल रहे हैं। आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर भी एक से दो प्रतिशत की गिरावट में हैं।

एलएंडटी का शेयर 4.5 फीसदी ऊपर है। एसबीआई, मारुति सुजुकी, ट्रेंट और इंडिगो के शेयर भी फिलहाल बढ़त में हैं।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-2/feed/ 0
Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/income-tax-alert-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/business/income-tax-alert-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be/#respond Wed, 28 Oct 2026 11:11:32 +0000 https://parmarthtv.com/business/income-tax-alert-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be/

FAST-DS 2026 Scheme: अगर आपके नाम विदेश में कोई संपत्ति, बैंक खाता या निवेश है और आपने इसकी जानकारी अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में नहीं दी है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आयकर विभाग ने पात्र करदाताओं को विदेशी संपत्तियों और आय से जुड़ी पुरानी रिपोर्टिंग गलतियों को सुधारने का एक विशेष अवसर दिया है।

सरकार की Foreign Assets of Small Taxpayers – Disclosure Scheme (FAST-DS), 2026 के तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले करदाता पहले घोषित नहीं की गई विदेशी संपत्तियों या आय का विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस योजना की खास बात यह है कि कुछ पात्र मामलों में ₹5 करोड़ तक की विदेशी संपत्ति की जानकारी देने के लिए केवल ₹1 लाख का निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, यह सुविधा सभी अघोषित विदेशी संपत्तियों पर लागू नहीं होती।

FAST-DS 2026 योजना क्या है?

FAST-DS 2026 केंद्र सरकार की एक विशेष स्वैच्छिक घोषणा योजना है, जिसे वित्त अधिनियम 2026 के तहत लागू किया गया है।

इसका उद्देश्य उन पात्र करदाताओं को सीमित अवधि के लिए राहत देना है, जिनकी विदेशी संपत्ति या विदेश से प्राप्त आय की जानकारी पहले आयकर रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज नहीं हो सकी थी।

योजना 16 अगस्त 2026 से प्रभावी है और इसके तहत घोषणा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पात्र करदाता तय प्रक्रिया के अनुसार विदेशी संपत्तियों और आय का विवरण देकर अपनी पिछली अनुपालन संबंधी चूक को नियमित कर सकते हैं।

₹5 करोड़ की विदेशी संपत्ति पर ₹1 लाख शुल्क कब लगेगा?

इस योजना में ₹1 लाख का निश्चित शुल्क उन मामलों के लिए है, जहां विदेशी संपत्ति खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम का स्रोत स्पष्ट है, लेकिन संपत्ति का विवरण संबंधित ITR में दर्ज नहीं किया गया।

उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति ने विदेश में रहते हुए अपनी वैध कमाई से संपत्ति खरीदी थी। बाद में भारत का निवासी बनने पर उसने संबंधित आयकर रिटर्न में उस संपत्ति की जानकारी नहीं दी।

इसी तरह, यदि किसी व्यक्ति ने भारत में पहले से कर योग्य घोषित आय से विदेश में संपत्ति खरीदी थी, लेकिन ITR के संबंधित शेड्यूल में उसका विवरण नहीं दिया, तो निर्धारित शर्तों के तहत राहत मिल सकती है।

ऐसे पात्र मामलों में विदेशी संपत्तियों का कुल मूल्य ₹5 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।

अघोषित विदेशी आय पर अलग है टैक्स का नियम

यह समझना जरूरी है कि FAST-DS 2026 के तहत सभी करदाताओं को केवल ₹1 लाख देकर विदेशी संपत्ति घोषित करने की सुविधा नहीं मिलेगी।

यदि विदेशी संपत्ति का निवेश स्रोत स्पष्ट नहीं है या विदेश से प्राप्त कर योग्य आय को पहले टैक्स के दायरे में नहीं लाया गया था, तो अलग व्यवस्था लागू होती है।

ऐसे मामलों में अघोषित विदेशी संपत्ति और आय का संयुक्त मूल्य ₹1 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए।

इस श्रेणी में घोषित राशि पर 30 प्रतिशत टैक्स और टैक्स के बराबर अतिरिक्त राशि देनी होती है। इस प्रकार कुल भुगतान प्रभावी रूप से 60 प्रतिशत बनता है।

FAST-DS 2026 में कितना भुगतान करना होगा?

संपत्ति या आय की स्थिति

अधिकतम सीमा

भुगतान

वैध स्रोत से खरीदी विदेशी संपत्ति, लेकिन ITR में विवरण नहीं दिया

₹5 करोड़

₹1 लाख निश्चित शुल्क

अघोषित विदेशी संपत्ति या कर योग्य विदेशी आय

₹1 करोड़

प्रभावी रूप से 60%

यह अंतर महत्वपूर्ण है, क्योंकि केवल विदेशी संपत्ति की कीमत ₹5 करोड़ से कम होने पर अपने आप ₹1 लाख शुल्क वाली श्रेणी की पात्रता नहीं मिल जाती।

योजना का लाभ किन करदाताओं को मिल सकता है?

FAST-DS 2026 में पात्रता करदाता की संबंधित वर्षों की आवासीय स्थिति, संपत्ति खरीदने के स्रोत और पहले किए गए आयकर खुलासों पर निर्भर करती है।

इसमें कुछ ऐसे व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं, जो वर्तमान में अनिवासी हैं, लेकिन संबंधित अवधि में भारत के निवासी थे।

योजना के तहत विदेशी संपत्ति की घोषणा करते समय यह देखना जरूरी है कि संबंधित संपत्ति कब खरीदी गई, उसका पैसा कहां से आया और क्या पहले उस आय पर टैक्स चुकाया गया था।

कुछ कानूनी परिस्थितियों में योजना का लाभ उपलब्ध नहीं होता। उदाहरण के लिए, धनशोधन रोकथाम कानून के तहत अपराध से प्राप्त आय से संबंधित निर्धारित लंबित कार्यवाही वाले मामले योजना से बाहर हो सकते हैं।

FAST-DS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आयकर विभाग ने इस योजना के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है।

पात्र करदाता निम्न प्रक्रिया अपना सकते हैं:

  1. आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in खोलें।

  2. अपने PAN और लॉगिन विवरण से खाते में प्रवेश करें।

  3. ई-फाइल (e-File) सेक्शन में जाएं।

  4. Income Tax Forms के अंतर्गत File Income Tax Forms विकल्प चुनें।

  5. अन्य अधिनियमों से संबंधित फॉर्म में विदेशी संपत्ति घोषणा योजना का Form 1 चुनें।

  6. आवश्यक विवरण भरकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घोषणा जमा करें।

इसके बाद आयकर विभाग Form 2 के माध्यम से देय राशि निर्धारित करता है। करदाता को भुगतान के बाद Form 3 जमा करना होता है। निर्धारित शर्तें पूरी होने पर विभाग Form 4 जारी करता है।

31 दिसंबर 2026 की अंतिम तारीख का रखें ध्यान

आयकर विभाग के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, FAST-DS 2026 के तहत Form 1 जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है।

इस तारीख के बाद योजना के अंतर्गत नई घोषणा दाखिल नहीं की जा सकेगी।

इसलिए जिन करदाताओं के पास विदेश में संपत्ति या आय है और जिन्हें पुराने ITR में विवरण छूट जाने का संदेह है, उन्हें समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए।

विदेशी संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए योजना में 31 मार्च 2026 को निर्धारित मूल्यांकन तारीख माना गया है।

क्या इस योजना से जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से राहत मिलेगी?

FAST-DS 2026 के तहत वैध घोषणा और निर्धारित भुगतान करने वाले पात्र करदाताओं को काला धन कानून, 2015 के अंतर्गत संबंधित मामलों में निर्दिष्ट कर, जुर्माने और अभियोजन से राहत मिल सकती है।

हालांकि, यह राहत योजना की कानूनी शर्तों के अधीन है।

केवल आवेदन जमा करने से सभी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से स्वतः सुरक्षा नहीं मिल जाती। घोषणा की वैधता और भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

विदेश में संपत्ति रखने वालों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह योजना?

विदेश में नौकरी, कारोबार या निवेश करने वाले कई लोगों के पास विदेशी बैंक खाते, संपत्तियां या वित्तीय निवेश हो सकते हैं।

भारत में आयकर रिटर्न दाखिल करते समय कुछ करदाताओं को अपनी आवासीय स्थिति और लागू नियमों के अनुसार इनका विवरण देना होता है।

ऐसे में पहले की गई रिपोर्टिंग गलती को सुधारने का अवसर उपयोगी हो सकता है।

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, आयकर विभाग विदेशी संपत्तियों से संबंधित जानकारी के आधार पर कुछ करदाताओं को अनुपालन की समीक्षा करने के लिए संदेश भी भेज रहा है।

आवेदन से पहले क्या सावधानी बरतें?

विदेशी संपत्ति से जुड़े मामलों में टैक्स नियम जटिल हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित वर्षों के ITR, विदेशी बैंक स्टेटमेंट, निवेश रिकॉर्ड और संपत्ति खरीदने के दस्तावेजों की जांच करना उचित रहेगा।

साथ ही यह स्पष्ट करना जरूरी है कि संपत्ति खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम पहले से टैक्स के दायरे में थी या नहीं।

गलत श्रेणी में घोषणा करने या अधूरी जानकारी देने से आवेदन की वैधता प्रभावित हो सकती है।

निष्कर्ष: FAST-DS 2026 विदेशी संपत्ति या आय की पुरानी रिपोर्टिंग गलतियों को सुधारने के लिए पात्र करदाताओं को एक बार का अवसर देती है। निर्धारित शर्तों के तहत ₹5 करोड़ तक की विदेशी संपत्ति के कुछ मामलों में ₹1 लाख निश्चित शुल्क लागू है, जबकि अघोषित आय या अस्पष्ट स्रोत वाली संपत्ति के लिए अलग टैक्स व्यवस्था है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक करदाताओं को 31 दिसंबर 2026 से पहले पात्रता और दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख आयकर विभाग की आधिकारिक जानकारी और उपलब्ध रिपोर्टों पर आधारित है। विदेशी संपत्ति घोषित करने से पहले योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट या टैक्स सलाहकार से सलाह लेना उचित है।

]]>
https://parmarthtv.com/business/income-tax-alert-2026-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%be/feed/ 0
Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/petro-diesel-price-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://parmarthtv.com/business/petro-diesel-price-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Wed, 28 Oct 2026 05:02:44 +0000 https://parmarthtv.com/business/petro-diesel-price-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी  तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। आप भी कही जा रहे हैं तो आपको आज के पेट्रोल डीजल के भाव जान लेने चाहिए। 28 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी एक बार आप कीमतों के बारे में अपडेट हो सकते है।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत  कीमत 113.19 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें

नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 है। कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 है। चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55 है।

प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत हैदराबाद में है, जो ₹116.15 है। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में ₹115.49 और कोलकाता में ₹113.51 है। पटना में पेट्रोल की कीमत ₹113.37 है, और जयपुर में ₹113.19 है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹111.68 है, जो मुंबई के ₹111.21 से ज्यादा है।

इन शहरों में सबसे कम पेट्रोल की कीमत चंडीगढ़ में है, जो ₹101.54 है। इसके बाद लखनऊ में ₹101.86 और नोएडा में ₹101.96 है। गुड़गांव में पेट्रोल ₹102.97 है, और भुवनेश्वर में ₹108.97 है। सूची में शामिल सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 से ऊपर है।

pc- oneindiahindi

 

]]>
https://parmarthtv.com/business/petro-diesel-price-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0
चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95/#respond Tue, 27 Oct 2026 23:01:29 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95/

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लिवाली को जोर रहा हालांकि बैंकिंग सेक्टर के दबाव में प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.08 अंक (0.01 प्रतिशत) टूटकर 73,598.67 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 3.45 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 22,749.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स 122 अंक की गिरावट के साथ 73,484 अंक पर खुला और लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में यह नीचे 73,179 अंक तक और ऊपर 73,763 अंक तक गया। बैंकिंग, वित्त और आईटी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, धातु, रियल्टी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे।

वृहत बाजार में सभी सूचकांक ऊपर रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.69 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एनएसई में जिन 3,665 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,455 के शेयरों में तेजी और 1,103 में गिरावट रही। अन्य 107 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

Also Read : अभिषेक का तूफानी शतक, भारत को 3-0 की अपराजेय बढ़त

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल का शेयर 3.18 प्रतिशत, ट्रेंट का 2.40 प्रतिशत और मारुति सुजुकी का 2.28 प्रतिशत की बढ़त में रहा। पावरग्रिड का शेयर 1.99 फीसदी, इटरनल का 1.66, बीईएल का 1.28, टाटा स्टील तथा एनटीपीसी के एक फीसदी, सनफार्मा का 0.98 और टाइटन का 0.97 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी मजबूती रही।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 1.55 प्रतिशत टूट गया। एक्सिस बैंक में 1.53 प्रतिशत, टीसीएस में 1.42, एशियन पेंट्स में 1.40, एचडीएफसी बैंक में 1.19 और आईसीआईसीआई बैंक में 0.96 प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 1.73 प्रतिशत मजबूत हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.33 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.73 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.26 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.70 प्रतिशत नीचे रहा।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95/feed/ 0
बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Tue, 27 Oct 2026 20:00:05 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%be/

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मूल्य के आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद कच्चे माल की लागत बढ़ने से उसका एकल शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत घटकर 2,415 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के निदेशकमंडल ने मंगलवार को तिमाही वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। गत 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में एक साल पहले की तुलना में बिक्री 26.5 प्रतिशत बढ़कर 69,665 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शुद्ध बिक्री 50,616 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले के मुकाबले 26.1 प्रतिशत अधिक है।

वहीं, दूसरी तिमाही का कंपनी का शुद्ध लाभ 2,415 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 26.9 प्रतिशत कम है। पिछले साल जुलाई-सितंबर की तिमाही में कंपनी को 3,303 करोड़ रुपये का शुद्ध एकल लाभ हुआ था।

Also Read : चौतरफा लिवाली के बीच बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों के शेयर लुढ़के

इस दौरान कुल बिक्री 26.5 प्रतिशत बढ़कर 6,96,654 इकाई पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री में 33.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 5,88,535 इकाई पर रही। निर्यात 2.1 फीसदी घटकर 1,08,119 इकाई रहा।

मुनाफा घटने की मुख्य वजह कच्चे माल की लागत में करीब 50 प्रतिशत का तेज इजाफा रहा है। यह एक साल पहले के 25,324 करोड़ रुपये से बढ़कर पिछली तिमाही में 37,488 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 48 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय की तुलना में कच्चे माल की लागत का अनुपात बढ़कर 79.9 प्रतिशत हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 75.7 प्रतिशत था।

इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी ने 2,81,308 यात्री कारें बेचीं जो सालाना आधार पर 31.9 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। उपयोगी वाहनों की बिक्री 52.3 फीसदी बढ़कर 2,36,807 इकाई और वैन की 11.3 प्रतिशत बढ़कर 36,897 इकाई हो गई। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 23.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 10,441 इकाई दर्ज की गई। दूसरी कंपनी की बिक्री 23.2 प्रतिशत घटकर 23,082 इकाई रह गई।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
अकासा के बेड़े में शामिल हुआ 45वां विमान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/#respond Tue, 27 Oct 2026 16:59:32 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/

नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा के बेड़े में मंगलवार को 45वां विमान शामिल हुआ। एयरलाइंस ने बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीयू वाला बोइंग का 737 मैक्स 8-200 विमान आज तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस साल उसके बेड़े में शामिल होने वाला 14वां विमान है।

Also Read : बिक्री बढ़ने के बावजूद मारुति सुजुकी का मुनाफा 27 प्रतिशत घटा

कंपनी ने कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर दिए हैं जिनमें 45 उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं जबकि अन्य 181 अगले छह साल में मिलने हैं। अगस्त 2022 में शुरुआत के बाद महज चार साल में कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी बन गयी है। उसके उड़ानों की संख्या 200 प्रति दिन से अधिक हो गयी है। अकासा की सेवा देश के 31 शहरों और सात अंतरराष्ट्रीय शहरों में उपलब्ध है।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/feed/ 0
रेलवे ने कर दिया है बड़ा बदलाव, आज से रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a6/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a6/#respond Tue, 27 Oct 2026 13:58:36 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a6/

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रेल से यात्रा की जाती है। रेल यात्रियों के लिए अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए आज से एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है।

यात्रियों को टिकट बुक करते समय 45 पैसे वाला वैकल्पिक यात्रा बीमा लेने के लिए  डिजिटल भुगतान करना होगा। इसके लिए यात्री प्रीमियम नकद में जमा नहीं कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अब तक  ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान के  माध्यम से  बीमा लेने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती थी।अब इसे रेलवे की ओर से रिजर्वेशन काउंटरों तक भी बढ़ाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये कदम रेलवे की ओर से उठाया गया है।

PC: indianexpress

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a6/feed/ 0
Gold-Silver prices: चांदी 2,442 रुपए हुई सस्ती, इतने गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/gold-silver-prices-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-2442-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%87/ https://parmarthtv.com/business/gold-silver-prices-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-2442-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%87/#respond Tue, 27 Oct 2026 10:57:07 +0000 https://parmarthtv.com/business/gold-silver-prices-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-2442-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%87/

इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में  628 रुपए की गिरावट आई है। वहीं एक किलो चांदी आज 2,442 रुपए सस्ती हा गई है।

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 628 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,442 रुपए गिरने से 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। आपको बता दें कि इस माह  सोना करीब 7 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। गत माह सोन की कीमत में 8 हजार और चांदी की कीमत में 15 हजार रुपए की गिरावट आई है।

31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।  लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में सोना-चांदी फिर से महंगा हो सकता है। आप शादी के सीजन के लिए आज ही सोना-चांदी खरीद लें। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/business/gold-silver-prices-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-2442-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%87/feed/ 0