Local – Parmarth TV https://parmarthtv.com Parmarth Bhakti Wed, 05 Aug 2026 20:24:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://parmarthtv.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-IMG-20220719-WA0005-32x32.jpg Local – Parmarth TV https://parmarthtv.com 32 32 केंद्रीय मंत्री Amit Shah 16 अगस्त को आएंगे राजस्थान, अलवर में देंगे ये सौगात | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-amit-shah-16-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-amit-shah-16-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95/#respond Wed, 05 Aug 2026 20:24:02 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-amit-shah-16-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95/ Parmarth TV

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक बार फिर से राजस्थान आने वालो हैं। इस बार भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 16 अगस्त को प्रदेश के अलवर जिले के दौरे पर रहेंगे। भजनलाल सरकार की ओर से अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सरस डेयरी सभागार में अमित शाह के 16 अगस्त को अलवर में प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक एवं सभा स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

वन राज्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह 16 अगस्त को प्रस्तावित दौरे के दौरान सरस डेयरी अलवर में 3 लाख लीटर क्षमता के नवीन संयंत्र के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इसके दृष्टिगत दौरे की तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे तथा यातायात प्रभावित ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-amit-shah-16-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95/feed/ 0
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं: Bhajanlal | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be/#respond Wed, 05 Aug 2026 14:18:23 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be/ Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के सात साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की।

आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं।

राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b6%e0%a4%be/feed/ 0
असंख्य छात्र-छात्राएं छात्रसंघ चुनाव की मांग रहे हैं, पर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है: Gehlot | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be/#respond Wed, 05 Aug 2026 08:17:39 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be/ Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

इस संबंध मे पूर्व सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का एसएमएस अस्पताल में 15 दिन से अनशन जारी है और अब तो उन्होंने पानी पीना भी छोड़ दिया है। भाजपा सरकार ने न उनका अनशन समाप्त करवाने की कोशिश की, न उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के असंख्य छात्र-छात्राएं छात्रसंघ चुनाव की मांग रहे हैं, पर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। आखिर भाजपा सरकार को ऐसा क्या डर है? पड़ोसी मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान सरकार वहां से सीख ले और तुरंत चुनाव की घोषणा करे। सरकार के प्रतिनिधि अविलंब शुभम रेवाड़ से अस्पताल जाकर मिलें और उनका अनशन समाप्त कराने की पहल करें।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be/feed/ 0
गहलोत और डोटासरा की बयानबाजी पर दिलावर ने कसा तंज, कहा- अगर यह शीत युद्ध गर्मियों के मौसम में चलता… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ac/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ac/#respond Tue, 04 Aug 2026 20:15:25 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ac/ Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार, भजनलाल सरकार में मंत्री दिलावर ने कहा कि गहलोत और डोटासरा के बीच शीत युद्ध चल रहा है। अभी मानसून का मौसम है, अगर यह शीत युद्ध गर्मियों के मौसम में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि ये कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई है और इससे बीजेपी को कोई लेना-देना नहीं है।

इस दौरान दिलावर ने पिछली अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने बोल दिया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में शिक्षा की स्थिति खराब कर दी थी। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। मदन दिलावर ने पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

PC:  mttvindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%97%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%a4-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ac/feed/ 0
Dotasra ने आरएसएस को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- राजस्थान में पर्दे के पीछे सत्ता में बैठे… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/dotasra-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1/ https://parmarthtv.com/local/dotasra-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1/#respond Tue, 04 Aug 2026 14:13:25 +0000 https://parmarthtv.com/local/dotasra-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1/ Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से आरएसएस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में पर्दे के पीछे सत्ता में बैठे आरएसएस द्वारा “संघ समर्पित व्यवस्था” खड़ी करने की ख़तरनाक साज़िश की जा रही है।

विशेष तौर पर शिक्षा तंत्र में संघ की शाखाएं और विचारधारा के कार्यक्रम चलाने की निरंतर कोशिश की जा रही है। स्कूल-कॉलेज हो या सरकारी दफ्तर हर जगह खुलेआम संविधान की भावना को कुचलकर आरएसएस के एजेंडे चलाए जा रहे हैं।

उदयपुर स्थित शिक्षा विभाग के सरकारी कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों द्वारा आरएसएस की प्रार्थना करना न सिर्फ संवैधानिक व्यवस्था एवं प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल है, बल्कि वैचारिक कब्ज़े की खतरनाक पटकथा है।

कभी विश्वविद्यालयों में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम हो रहे हैं, कभी कॉलेज परिसर में संघ के पोस्टर लगाए जाते हैं, तो कभी स्कूलों में शाखाएं चलाई जा रही हैं। क्या सरकारी दफ्तर और स्कूल अब संविधान से नहीं, किसी संघ के एजेंडों से चलेंगे?

डोटासरा ने कहा कि ये लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है। समाज और सिस्टम में घोले जा रहे नफ़रत के इस ज़हर को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार तत्काल निष्पक्ष जांच कराए एवं संबंधित अधिकारियों पर नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

PC:  rontline.thehindu

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/dotasra-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1/feed/ 0
Gehlot ने अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया, कहा- चिंता का विषय… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Tue, 04 Aug 2026 08:05:42 +0000 https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be/ Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर से अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात की है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी 6 से 10 अगस्त तक दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अरावली क्षेत्र का दौरा कर पर्यावरण, खनन, जैव विविधता और भूमि उपयोग का जमीनी आकलन करेगी। यह अरावली के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है, परन्तु चिंता का विषय यह है कि आईसीएफआरई द्वारा 27 जून को पत्र भेजे जाने और दोबारा स्मरण कराए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने अब तक नोडल अधिकारी तक नियुक्त नहीं किया है जो निंदनीय है।

अशोक गहलोत ने कहा कि अरावली केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, थार के रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है। यह प्रदेश के जल स्रोतों, वर्षा चक्र, वन्यजीवों और लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अरावली में अवैध खनन पूरी तरह रोकने और अरावली हिल्स के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का वादा किया था। आज स्थिति यह है कि सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी के दौरे तक के लिए सरकार प्रशासनिक तैयारी नहीं कर पाई।

अरावली बचेगी तो राजस्थान बचेगा

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि सरकार से आग्रह है कि तत्काल वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त कर कमेटी के समक्ष प्रदेश का पक्ष पूरी गंभीरता से रखे, जनसुनवाई में स्थानीय समुदायों, किसानों और पर्यावरणविदों की आवाज दर्ज हो एवं अवैध खनन पर ठोस कार्रवाई की जाए। अरावली बचेगी तो राजस्थान बचेगा।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0
Gehlot ने एक बार फिर से बीजेपी और आरएसएस को लिया निशाने पर,  कहा- मुख्यमंत्री और हाई कमांड को… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/#respond Mon, 03 Aug 2026 20:02:35 +0000 https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ Parmarth TV

 जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया है। उन्होंने ये राजस्थान में कांग्रेस सरकार की वापसी का एक बार फिर से दावा किया है। पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि मेरा मानना है कि राजस्थान वो राज्य है जहां पर सरकार आना निश्चित है। कोई रोक नहीं सकता यहां पर।

पब्लिक तो इंतजार कर रही है चुनाव कब आए? भयंकर गुस्सा है और  हर गांव में चर्चा हमारी स्कीम्स की होती है। अब किसी को नहीं सुनाई देता है तो मैं नहीं कह सकता। किसी को अगर सुनाई नहीं देवे कानों से, आंखों से देखे नहीं, उसका मैं नहीं कह सकता। परंतु हर गांव में एक ही चर्चा है। हमारी स्वास्थ्य योजना हो, हमारी शिक्षा योजना हो या हमारे इंग्लिश मीडियम के स्कूल हैं। डोटासरा जब शिक्षा मंत्री थे, तभी आई है ना ये तो।

गहलोत ने कहा कि सारे राजस्थान में आज कांग्रेस की योजनाओं, पेंशन हो, कोई योजना हो, गांव वालों को हमेशा का याद है। पशुओं की दवाएं फ्री, पशुओं का इलाज फ्री, उनका इंश्योरेंस  कर दिया हमने। लंपी रोग आ गया। अभी मेरे परसों कोई मिला था, चार गाय मर गई  लंपी रोग से। एक -एक गाय का ₹40,000 मिला उनको। कोई सोच सकता है क्या?

अगली बार सरकार आना निश्चित है

गहलोत ने कहा कि ऐसी-ऐसी योजना हमने दी है जो बिना मांगे हुए लोग कहते थे साहब आपके यह स्कीम आती कैसे दिमाग के अंदर, ये स्थिति बन गई थी। वो काम हमने किया है तो लोग भूल सकते हैं क्या इस बार?  अगली बार सरकार आना निश्चित है। ये मान के चलो आप लोग, भजनलाल जी कुछ भी बोलें चाहे इनके जो लोग हैं, जो मुख्यमंत्री जी को और हाई कमांड को खुश करने के लिए बोलना पड़ता है, आत्मा उनकी मानती है। प्राइवेटली मिलेगा कोई आरएसएस का आदमी आपको, आप पत्रकार लोग हो,  आपको मैं चैलेंज  करता हूं, आरएसएस का बीजेपी का आदमी कोई मिले आपको, जो मिलते होंगे, आप उनको अकेले में पूछ लीजिए। वो क्या बोलेगा मालूम पड़ जाएगा।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/gehlot-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0/feed/ 0
आर्मी पब्लिक स्कूल में डिबेट प्रतियोगिता: महावीर पब्लिक को बेस्ट टीम का सम्मान, देवांश गोधा बने बेस्ट स्पीकर | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%bf/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%bf/#respond Mon, 03 Aug 2026 14:02:03 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%bf/ Parmarth TV

जयपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर द्वारा जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित सप्त शक्ति सभागार में शनिवार को आयोजित ‘Rhetorica’ अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता का विषय था “Should students prioritize passion over lucrative career opportunities?”


जयपुर के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 50 से अधिक होनहार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। महावीर पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र देवांश गोधा ने अपने प्रभावशाली तर्क, सटीक तथ्यों और आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति के दम पर ‘Best Speaker of the Motion’ का प्रतिष्ठित खिताब जीता। वहीं देवांश गोधा, तन्वी अग्रवाल और खूबी जांगिड़ की टीम ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘Best Team Award’ अपने नाम किया।

छात्रों को इस प्रतियोगिता के लिए शिक्षिका  महिमा कुलश्रेष्ठ का विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सीमा जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर देना और उनका मनोबल बढ़ाना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने विजेता छात्रों, मार्गदर्शक शिक्षिका और प्राचार्या को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%bf/feed/ 0
Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब आमजन को दी ये बड़ी सौगातें | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-2/ https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-2/#respond Mon, 03 Aug 2026 08:01:13 +0000 https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-2/ Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजसमंद के भिक्षु निलयम में आयोजित समारोह में 491 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने 369 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 266 कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 81 कार्यों का शिलान्यास किया।

भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि विकास परियोजनाओं से श्रीनाथजी की आस्था एवं महाराणा प्रताप की शौर्य धरा पर विकास गाथा में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्नदाता के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किसान सम्मान निधि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया। वहीं, किसानों को बिजली बिलों में लगभग 61 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना से अन्नदाता आज ऊर्जादाता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के अन्तर्गत 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण एवं दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दे रही है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 23 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से प्राकृतिक एवं उन्नत खेती अपनाने का आह्वान किया।

ढाई वर्षों में 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित हुई
भजनलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करते हुए शिक्षा से लेकर रोजगार तक राह प्रशस्त की है। पेपरलीक और अन्य अनियमितताओं के मामलों में 569 लोगों को गिरफ्तार कर दोषियों पर कार्रवाई की गई है। ढाई वर्षों में 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित हुई हैं।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-2/feed/ 0
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र का नैतिक कर्तव्य है: Beniwal | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/ https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/#respond Sat, 01 Aug 2026 13:51:04 +0000 https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/ Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील में स्थित खेड़ी ग्राम के निवासी जगवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने और उनका अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किए जाने की मांग की है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि जगवीर सिंह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में एमटी ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे, अरूणाचलप्रदेश में ड्यूटी पर कार्यरत रहते समय सेना की ट्रक के बचाव कार्य के दौरान भूस्खलन होने की वजह से शहीद हो गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कई नेता दिवगंत सैनिक जगवीर सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान से नहीं करवाने के पक्ष में है,इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।

बेनीवाल ने कहा कि कल दिल्ली स्थित मेरे आवास पर शहीद के परिजनों एवं मित्रों ने मुलाकात की व दिवंगत सैनिक के परिवार को सभी सरकारी परिलाभ दिलवाने तथा दिवंगत सैनिक को शहीद का दर्जा देते हुए शहीद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान / सैन्य सम्मान से करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मैंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई अधिकारियों से भी बात की मगर बीआरओ के वाहन से दिवंगत सैनिक के पार्थिव देह को केवल राजगढ़ तक लाया गया जबकि आगे गांव के लिए वाहन तक नहीं दिया जा रहा है और न ही सेना की टुकड़ी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए अभी तक भेजा गया है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि एक शहीद के प्रति आपकी सरकार और आपके अधिकारियों की संवेदनाएं मर चुकी है क्या? क्या जिला कलक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अफसरों की कोई जवाबदेही नहीं बनती है कि वो मौके पर जाए? मैं राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कहना चाहता हूं कि मौके पर लोग धरने पर बैठे है इसलिए संबंधित से समन्वय स्थापित कर दिवंगत सैनिक को शहीद का दर्जा दिलवाने व शहीद का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ करवाने हेतु आवश्यक हस्तक्षेप करें। मैंने पुनः उच्च अधिकारियों से इस संदर्भ में दूरभाष पर वार्ता की है। देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र का नैतिक कर्तव्य है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/feed/ 0