National – Parmarth TV https://parmarthtv.com Parmarth Bhakti Wed, 05 Aug 2026 20:01:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://parmarthtv.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-IMG-20220719-WA0005-32x32.jpg National – Parmarth TV https://parmarthtv.com 32 32 PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80/ https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80/#respond Wed, 05 Aug 2026 20:01:02 +0000 https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80/

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को अस्थायी रूप से हटाने को लेकर संसद की स्थायी समिति ने मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगने की चेतावनी दे डाली है। इस मामले में स्थायी समिति ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर मार्क जुकरबर्ग ने माफी नहीं मांगी तो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत उनकी कंपनी को मिली सेफ हर्बर इम्युनिटी वापस ले ली जाएगी।

समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन को इस संबंध में एक पत्र भी लिख दिया है। इस पत्र के माध्यम से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छात्रों और जेन जी को संबोधित करने वाले वीडियो को 5-6 घंटे के लिए फेसबुक से हटाने को समिति ने बहुत गंभीरता से लिया है।

जुकरबर्ग को पत्र मिलने के तीन दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगनी होगी। समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार-विरोधी और लोकतंत्र-विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।

PC: indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

]]>
https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80/feed/ 0
मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/ https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/#respond Wed, 05 Aug 2026 14:00:16 +0000 https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अब परिसीमन को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है। खबरों के अनुसार, अब केन्द्र सरकार की ओर से परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट बातचीत की। रिजिजू ने परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल पर कांग्रेस का सहयोग मांगा। हालांकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए सीधे इनकार कर दिया। वह पहले सरकार से चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा और जवाब चाहते हैं।

विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर को लेकर केन्द्र सरकार को निशाने पर ले रखा है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह संसद में जवाब देने की मांग की है।

PC:.jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/feed/ 0
National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-17-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/ https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-17-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/#respond Wed, 05 Aug 2026 07:59:18 +0000 https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-17-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहितदेश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर में आगामी 5-6 दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं विभाग ने आज देश के 18 राज्यो में बारिश का अलर्ट दिया है। विभाग ने पूर्वोत्तर में भी नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में तेज बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से लेकर रात तक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां पर दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में कई दिनों तक के लिए बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में आज से 10 अगस्त, असम और मेघालय में 7 से 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण देश में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-17-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/feed/ 0
बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/ https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/#respond Tue, 04 Aug 2026 19:56:38 +0000 https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों को भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने साफ संदेश दिया है कि जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से प्रभावित नहीं होती, बल्कि जमीन पर काम, जवाबदेही और जनविश्वास को महत्व देती है।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि बांकीपुर सीट को भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी राजनीतिक पहचान का प्रतीक बताते रहे हैं, लेकिन जनता ने स्पष्ट कर दिया कि अहंकार, प्रचार और सत्ता का दंभ चुनाव नहीं जिताते।

बेनीवाल ने कहा कि पूर्व में राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में कांग्रेस के साथ आंतरिक गठबंधन करके उप चुनावों में कुछ सीटों पर चुनाव जीतने वाली भाजपा को कल बिहार और मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने यह भी याद दिलाया है कि लोकतंत्र में कोई भी अजेय नहीं होता। जो पार्टी हर चुनाव को अपनी अजेयता का प्रमाण पत्र बताती थी, आज उसे अपने ही प्रभाव क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ रहा है। देश का युवा और आम नागरिक अब केवल नारों से संतुष्ट नहीं है। वह रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य,किसानों के हित, महंगाई, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर जवाब मांग रहा है।

आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को और करारा जवाब देगी

बेनीवाल ने कहा कि आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को और करारा जवाब देगी। कल एमपी और बिहार के उप-चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व की भी नैतिक हार है।

PC: etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

]]>
https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8/feed/ 0
Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/air-india-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%a4/ https://parmarthtv.com/national/air-india-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%a4/#respond Tue, 04 Aug 2026 13:55:46 +0000 https://parmarthtv.com/national/air-india-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%a4/

इंटरनेट डेस्क। फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई 2379 के यात्री आज उस समय दहशत में आ गए जब प्लाइट को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिससे ऊंचाई में पलभर का बदलाव हुआ। इस फ्लाइट में 134 यात्री सवार इस दौरान बहुत डर गए। हालांकि विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षित उतर लिया गया है।

खबरों के अनुसार, हादसे में विमान में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल हैं। घायलों को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए भेजा गया है। टर्बुलेंस को लेकर एयर इंडिया की ओर से भी बयान आया है। एयरलाइन ने बताया कि कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें एहतियातन जांच और देखभाल के लिए एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा में ले जाया गया। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ्लाइट टर्बुलेंस हवा के प्रवाह में अचानक आने वाला व्यवधान या उतार-चढ़ाव है, जिसके कारण ऐसा होता है।

PC:naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/air-india-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%a4/feed/ 0
National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/ https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/#respond Tue, 04 Aug 2026 07:55:04 +0000 https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में भारी और बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के साथ ही बिहार, अरुणाचल प्रदेश और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में कुछ जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और कई दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में वर्षा में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही आज अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में तेज बारिश हो सकती है।

जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और फलौदी में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। बारिश के कारण प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC:aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/feed/ 0
National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%94%e0%a4%b0/ https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%94%e0%a4%b0/#respond Tue, 04 Aug 2026 01:53:33 +0000 https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%94%e0%a4%b0/

इंटरनेट डेस्क। दिन दिनों असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भारी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई लोगों की जान गई है। असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 हो चुकी है। वहीं राजस्थान में भी मानसून का प्रभाव अभी बरकरार है। हालांकि मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने के कारण आज से बारिश का पैटर्न बदलने लगेगा। आज दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में वर्षा की गतिविधियों में कमीआ सकती है।

वहीं बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आज से 5 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी भी सक्रिय है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर क्षेत्र से होकर सीकर, हमीरपुर, डेहरी, पूर्णिया होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, सिरोही, सांचौर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही बीकानेर, चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर और अजमेर के कई इलाकों में आज से 5 अगस्त तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

PC:english.mathrubhumi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/national-weather-forecast-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%94%e0%a4%b0/feed/ 0
स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be/#respond Mon, 03 Aug 2026 19:52:45 +0000 https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be/

इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध- प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है। खबरों के अनुसार, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आज इस संबंध में कहा सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं दर्ज होगी।

हालांकि तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में ये भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों को लेकर जिन 2700 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई हैं, इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। अब मामले पर 18 अगस्त को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले में उन याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया गया है।

इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बोल दिया कि कहा कि अगर कोई पुलिस अधिकारी जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल करता है, तो उसे बेवजह बचाया नहीं जाना चाहिए। आपको बता दें कि नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन 36 दिन तक चला था। ये प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खत्म हुआ था।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be/feed/ 0
Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/assembly-by-election-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/ https://parmarthtv.com/national/assembly-by-election-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/#respond Mon, 03 Aug 2026 13:51:13 +0000 https://parmarthtv.com/national/assembly-by-election-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/

इंटरनेट डेस्क। बिहार और मध्य प्रदेश विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग तय हो चुके हैं। वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार लगभग तय हो गई है।

बिहार की इस सीट पर जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर ने 15864 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। 26वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत 53, 566 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के नीरज कुमार 37,702 वोटों के साथ प्रशांत किशोर से काफी पीछे हैं। इस सीट से नितिन नबीन लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं।

वहीं एमपी की दतिया सीट कांग्रेस के खाते में आती नजर आ रही है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10 हजार वोट से आगे हैं। वह 10वें राउंड की गिनती तक 50,307 वोट हासिल कर चुके हैं। भाजपा आशुतोष को अब तक 39,396 मिले हैं। वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को शिकस्त दी।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/assembly-by-election-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/feed/ 0
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/ https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/#respond Mon, 03 Aug 2026 07:50:31 +0000 https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बरी कर आज बड़ी राहत दी है। महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण के कार्यकाल के दौरान लगाए गए आरोपों पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से साल 2023 में बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, महिलाओं के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का प्रयोग और आपराधिक धमकी जैसे अपराधों का आरोप लगाए गए थे। वहीं तोमर को भी सह-आरोपी बनाया गया था। आपको बता दें कि कार्ट ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 3 अगस्त की तारीख तय की थी। कार्यवाही बंद कमरे में हुई थी।

दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस प्रदर्शन में बृजभूषण के कार्यकाल के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/national/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d/feed/ 0