Parmarth TV https://parmarthtv.com Parmarth Bhakti Mon, 16 Nov 2026 06:28:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://parmarthtv.com/wp-content/uploads/2022/08/cropped-IMG-20220719-WA0005-32x32.jpg Parmarth TV https://parmarthtv.com 32 32 Rajasthan: पंचायत चुनावों के चौथे चरण में आज हो रही वोटिंग, चुनी जाएगी आज गांवों की सरकार | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5%e0%a5%87-%e0%a4%9a/ https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5%e0%a5%87-%e0%a4%9a/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:28:55 +0000 https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5%e0%a5%87-%e0%a4%9a/ Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों में वोटिंग हो रही है।  सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण मतदाता अपनी गांव की सरकार चुनने के लिए भारी उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। धौलपुर, जयपुर ग्रामीण के बस्सी, जालोर और टोंक सहित कई अन्य जिलों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

इस उत्सव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी देखते ही बन रही है। मतदान शाम 6 बजे तक अनवरत चलेगा और उसके तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कल यानी 17 नवंबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जयपुर जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के तहत आज सुबह से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 19.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

pc- aaj tak
 

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a5%e0%a5%87-%e0%a4%9a/feed/ 0
Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV https://parmarthtv.com/international/sheikh-hasina-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/ https://parmarthtv.com/international/sheikh-hasina-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:26:05 +0000 https://parmarthtv.com/international/sheikh-hasina-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/

इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार अब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जल्द ही उनके वतन भेज सकती है। इसके लिए सरकार ने बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार के सामने दो शर्तें रख दी हैं। अगर बांग्लादेश इन शर्तों को स्वीकार कर लेता है तो भारत जल्द ही शेख हसीना को उनके देश भेज सकता है।

आपको बता दें कि बीते दो साल से  शेख हसीना भारत में ही है। वहीं अब शेख हसीना खुद भी वतन लौटना चाहती है। इसके लिए भारत सरकार भी उन्हें वापस उनके देश भेजने पर विचार कर रही है। भारत सरकार ने अब शर्त रखी है कि बांग्लादेश सेना को हसीना को वापस लाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और इसके लिए एक सैन्य विमान का इस्तेमाल करना होगा।

वहीं बांग्लादेश सरकार को ये भी गारंटी देनी होगी कि हसीना को अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का मौका मिलेगा और जुलाई 2024 की हत्याओं से जुड़े आरोपों पर उनका फिर से मुकदमा (ट्रायल) चलेगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश में जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के मामले में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। इसके बाद वह भागकर भारत आ गई थीं।

PC: indiatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

]]>
https://parmarthtv.com/international/sheikh-hasina-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/feed/ 0
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:21:46 +0000 https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे। यहां वह वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है।

ट्रंप भी होंगे शामिल

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को मनीला पहुंचेंगे और 17 नवंबर को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है आसियान और कौन से देश हैं सदस्य?
आसियान यानी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों में से एक है, इसमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और पूर्वी तिमोर शामिल हैं। भारत आसियान का आधिकारिक संवाद साझेदार है। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की प्रमुख शक्तियां भी हिस्सा लेंगी।

pc- dd news

]]>
https://parmarthtv.com/national/pm-modi-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
भारत करेगा 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी, 2035 तक के प्रमुख पुरुष टूर्नामेंटों का कार्यक्रम तय | Parmarth TV https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-2029-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89/ https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-2029-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:11:00 +0000 https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-2029-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89/

खेल डेस्क। भारत  2029 चैंपियंस ट्रॉफी और बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। आईसीसी की ओर से 2035 तक के प्रमुख पुरुष टूर्नामेंटों का कार्यक्रम और आगामी विश्व कप के क्वालीफिकेशन का प्रारूप  निर्धारित कर दिया गया है। बाली में रविवार को हुई बोर्ड बैठक में आईसीसी की ओर से कई महत्वपूर्ण  फैसलों को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर अमेरिका और बांग्लादेश आयोजित करने का निर्णय लिया है।

आईसीसी के अनुसार, 2028 में टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड  की मेजबानी में आयोजित होगा। वहीं 2029 में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और भारत में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। वहीं 2030 टी-20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा। 2031 में भारत और बांग्लादेश वनडे विश्व कप की मेजबानी की जाएगी। 2032 के टी-20 विश्व कप, 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2034 के टी-20 विश्व कप के मेजबान आईसीसी की ओर से बाद में निर्धारित किए जाएंगे। 

ओलिंपिक के क्वालीफायर पांच से 13 फरवरी 2028 तक अमेरिका में होंगे
आपको बता दें कि 2028 पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्लोबल क्वालीफायर में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे। यहां से आठ टीमों को विश्व कप का टिकट मिलेगा।  एलए-28 ओलिंपिक के क्वालीफायर पांच से 13 फरवरी 2028 तक अमेरिका और महिला क्वालीफायर 26 फरवरी से पांच मार्च तक बांग्लादेश में  आयोजित होंगे।  दोनों में आठ-आठ टीमें  भाग लेंगी। फाइनल जीतने वाली टीम ओलिंपिक का अंतिम कोटा प्राप्त कर सकेंगी। 

PC: abplive 

]]>
https://parmarthtv.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-2029-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89/feed/ 0
सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/#respond Mon, 16 Nov 2026 06:09:48 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/

सम्मान कैपिटल लि ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही मजबूत परिचालन और वित्तीय उपलब्धियां दर्शाते हुए पहली तिमाही की तुलना में ऋण वितरण में 62 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी की तिमाही वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार उसने दूसरी तिमाही में 6,278 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जो पहली तिमाही में 3878 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 312 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पहली तिमाही में 243 करोड़ रुपये था।

रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही के अंत में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 59,188 करोड़ रुपये रहीं। इस दौरान कंपनी की परिसम्पत्तियों (कर्ज ) की गुणवत्ता में सुधार हुआ। दूसरी तिमाही में सकल अवरुद्ध सम्पत्तियां (जीएनपीए)घटकर 0.15 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए घटकर 0.11 प्रतिशत पर आ गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने लगभग 30,700 ऋण वितरित किए। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दूसरी तिमाही के अंत में 20 प्रतिशत था जो पहली तिमाही के 20.1 प्रतिशत के लगभग बराबर बना था।

Also Read : छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली : योगी

कंपनी ने अपनी शाखाओं का नेटवर्क 217 से बढ़ाकर 245 कर दिया है, जो 20 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 270 शाखाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है।

इस तिमाही रिपोर्ट पर सम्मान कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गगन बांगा ने कहा इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की परिवर्तन और विकास रणनीति के क्रियान्वयन में निरंतर प्रगति को दर्शाता है। हमने ऋण वितरण और लाभप्रदता में मजबूत वृद्धि के साथ अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार किया है।

तकनीक, मानव संसाधन, वितरण नेटवर्क और संचालन क्षमताओं को मजबूत करते हुए हमारा लक्ष्य सतत विकास हासिल करना है। कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार को संभालने के लिए 2026-27 की अप्रैल-सितंबर छमाही में 1123 कर्मचारी भर्ती किये हैं।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%a3/feed/ 0
अचलेश्वर मंदिर में आज मचेगा अन्नकूट का उल्लास, 40 हजार से अधिक श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी https://parmarthtv.com/religion/%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%87/ https://parmarthtv.com/religion/%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%87/#respond Mon, 16 Nov 2026 05:54:41 +0000 https://parmarthtv.com/religion/%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%87/

रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और जीवायएमसी क्लब में प्रसादी तैयार करने का काम शुरू हो गया।

Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 10:43:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 10:47:06 AM (IST)

तैयार होती अन्नकूट की प्रसादी।

HighLights

  1. बड़ी मात्रा में तैयार हो रही प्रसादी
  2. कूपन के आधार पर रहेगी वितरण व्यवस्था
  3. प्रसादी पैक कराकर घर ले जाने की सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। नगर के प्रमुख आस्था केंद्र प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार, 16 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर और जीवायएमसी क्लब में प्रसादी तैयार करने का काम शुरू हो गया।

नवगठित न्यास की ओर से करीब 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है।

प्रसादी वितरण के लिए व्यापक इंतजाम

न्यास के सचिव राजकुमार माहेश्वरी ने बताया कि अन्नकूट के लिए 40 क्विंटल रामभाजा, 30 क्विंटल आटे की पूड़ी, पांच क्विंटल मूंगदाल की नुकती और 10 क्विंटल शक्कर की नुकती तैयार की जा रही है। प्रसादी वितरण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। न्यास के सदस्यों को जारी कूपन के आधार पर जीवायएमसी ग्राउंड में प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था रहेगी। कूपन के माध्यम से प्रसादी का पैकेट भी प्राप्त किया जा सकेगा।

घर ले जाने के लिए भी प्रसादी पैक कराने की सुविधा

कार्यकारी न्यासी महेश मुद्गल व अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर से घर ले जाने के लिए भी प्रसादी पैक करा सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये दान स्वरूप देने होंगे।

करीब 10 हजार लोगों को प्रसादी पैकिंग की व्यवस्था की गई है। दीप महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों के बीच न्यास के सदस्यों तक कूपन व्यवस्थित तरीके से नहीं पहुंच पाने की समस्या भी सामने आई। रविवार को कूपन प्राप्त करने के लिए सदस्यों की भीड़ लगी रही।

]]>
https://parmarthtv.com/religion/%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%87/feed/ 0
Rajasthan: पंचायती राज चुनाव 2026 का दूसरा चरण, 22 जिलों में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Parmarth TV https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8/ https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8/#respond Wed, 28 Oct 2026 17:15:30 +0000 https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8/ Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को 22 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के कुल 2,453 वार्डों के लिए 8,257 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।  निर्वाचन आयोग के अनुसार, 275 जिला परिषद वार्डों के लिए 984 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,178 पंचायत समिति वार्डों के लिए 7,273 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

सुबह से शुरू हुआ मतदान
बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान अजमेर के अरांई और अलवर के राजगढ़ क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जालोर और करौली जिलों में भी मतदान जारी है। जहां चुनाव हो रहे हैं वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता भारी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

pc- danik bhaskar
 

Parmarth TV

]]>
https://parmarthtv.com/local/rajasthan-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2026-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8/feed/ 0
जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/ https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/#respond Wed, 28 Oct 2026 17:14:25 +0000 https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया।

प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज खबर लिखे जाने तक 238 रुपये यानी 21.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,357 रुपये पर था। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है।

Also Read : उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर

एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक ‘बेल-रिंग’ समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रमुख आकाश अंबानी, श्रीमती कोकिला बेन अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री आकाश अंबानी भी मौजूद थे।

श्री चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अबतक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है।

Pic Credit : UNI

]]>
https://parmarthtv.com/business/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-238-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af/feed/ 0
SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV https://parmarthtv.com/international/sco-summit-2026-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://parmarthtv.com/international/sco-summit-2026-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Wed, 28 Oct 2026 16:59:46 +0000 https://parmarthtv.com/international/sco-summit-2026-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a4%be/

इंटरनेट डेस्क। भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में एससीओ समिट का आयोजन करने जा रहा है। भारत की और से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा गया है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार न्योता
लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।

इससे पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में दिलदहलाने वाली घटना को अंजाम दिया था। पहलगाम घूमने गए कई टूरिस्टों से उनके नाम पूछ कर पुरुषों को गोली मारी थी। जिसके बाद भारत ने जबावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
 

]]>
https://parmarthtv.com/international/sco-summit-2026-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0
Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV https://parmarthtv.com/national/telangana-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b/ https://parmarthtv.com/national/telangana-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b/#respond Wed, 28 Oct 2026 16:46:00 +0000 https://parmarthtv.com/national/telangana-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b/

इंटरनेट डेस्क। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में जानकर आपका भी रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा। यहां एक पति ने ही पत्नी का गैंगरेप करवाया है। जी हां यहां म्यांमार की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती ने अपने ही पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, युवती की शिकायत के अनुसार, उसका पति उसे एक किराए के मकान में बाहर से ताला लगाकर बंद कर देता था और फिर अपने दोस्तों को वहां भेजकर उसका यौन उत्पीड़न करवाता था। यह खौफनाक मामला तब उजागर हुआ जब मकान मालिक बकाया किराया वसूलने के लिए वहां पहुंचा।

निकाह किया था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता हुमैरा तमन्ना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से म्यांमार की निवासी है और कुछ समय पहले बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रह रही थी। वहीं उसकी मुलाकात मोहम्मद फयाज नाम के व्यक्ति से हुई, फयाज ने उसे शादी का झांसा दिया और मई महीने में उसके परिवार को बिना बताए उसे भारत ले आया। हैदराबाद पहुंचने के करीब तीन-चार दिन बाद दोनों ने निकाह कर लिया।

दोस्तों से करवाया गैंगरेप
पीड़िता के मुताबिक, शादी के करीब एक महीने बाद उसके पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। फयाज अपने तीन दोस्तों अहमद मुजीब, नूर कमाल और जिया-उर-रहमान को अपने किराए के मकान में रहने के लिए ले आया, ये तीनों भी म्यांमार के ही मूल निवासी बताए गए हैं, जो फिलहाल हैदराबाद में रह रहे थे। इसके बाद पीड़िता पर अत्याचार का दौर शुरू हो गया। फयाज अक्सर घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर चला जाता था, उसकी गैरमौजूदगी में उसके तीनों दोस्त घर में दाखिल होते थे और युवती के साथ यौन उत्पीड़न करते थे। 

मकान मालिक ने ताला तोड़ा
23 अक्टूबर को जब मकान मालिक बकाया किराया मांगने वहां पहुंचा, तो घर पर बाहर से ताला लटका मिला। जब काफी देर तक कोई दरवाजा खोलने नहीं आया, तो मकान मालिक ने ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही युवती उस बंद मकान के चंगुल से बाहर निकल सकी। आजाद होने के बाद पीड़िता ने किसी तरह एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल फोन मांगकर बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क किया। जानकारी मिलने पर परिवार ने हैदराबाद में रह रहे अपने एक रिश्तेदार मोहम्मद रशीद से संपर्क साधा, जो युवती को अपने घर ले आए, इसके बाद 26 अक्टूबर को रिश्तेदार रशीद पीड़िता को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां युवती ने आपबीती सुनाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

pc- amar ujala

]]>
https://parmarthtv.com/national/telangana-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b/feed/ 0