इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले की धरती से आधिकारिक रूप से योजना की 41वीं किस्त जारी कर महिलाओं को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार, सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी है। खाते में किस्त की राशि आई है या नहीं, इसके लिए महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर जानकारी ले सकती हैं।
इस प्रकार से कर लें चेक:
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर विजिट करनी होगी।
यहां होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
अब अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी नंबर इसमें डालना होगा।
इसके बाद स्क्रीन पर आए कैप्चा कोड भरकर ओटीपी को दर्ज करें।
इसके बाद आपके सामने आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ भुगतान का पूरा विवरण ओपन हो जाएगा।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







