Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV Kanpur: भाभी ने दांतों से काट लिया देवर का प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ हालात में जाना पड़ा…रोज करता था उसके साथ…. | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV

Rajasthan: बगरू में बस और ट्रेलर में टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल, 7 की स्थिति गंभीर, करने गए थे खाटू श्याम जी के दर्शन | Parmarth TV

Rajasthan: बगरू में बस और ट्रेलर में टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल, 7 की स्थिति गंभीर, करने गए थे खाटू श्याम जी के दर्शन | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबकों हिलाकर रख दिया। यहां बगरू पुलिया से उतरते ही बस स्टैंड के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस को एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब दो बजे हुआ, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

नासिक से आए थे घूमने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। उनकी ट्रैवलर बस जयपुर से अजमेर की ओर बढ़ रही थी, इसी दौरान बगरू पुलिया के पास यह हादसा हो गया।

रात में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले से 28 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर राजस्थान आए थे। खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सभी ट्रैवलर बस से सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। रात करीब दो बजे जब उनकी बस बगरू पुलिया से उतरकर बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को एसएमएस में भर्ती करवाया गया है। 

pc- firstindianews

Parmarth TV

Trending News