खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है। दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।
अभिषेक शर्मा के पास इस साल अपने एक हजार रन पूरे करने का मौका है। ईशान किशन पहले ही ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। अभिषेक इस साल 35 मैचों में 202.67 की स्ट्राइक रेट से 985 रन बना चुके हैं। उन्हें अपने एक हजार रन पूरे करने के लिए आज केवल 15 रनों की जरूरत होगी।
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में इस भारतीय बल्लेबाज ने 12 गेंद पर 29 रन बनाए थे। आज क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर से इस बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्म्मीद है। आज वह एक बार फिर से टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







