Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हरा जीती चैंपियंस ट्रॉफी, रच डाला इतिहास | Parmarth TV

Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हरा जीती चैंपियंस ट्रॉफी, रच डाला इतिहास | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया हैं और एक साथ ही दो टीमों के सपनों को तोड़ दिया है। पहला न्यूजीलैंड का और दूसरा पाकिस्तान का। न्यूजीलैंड तो खेलकर हारी और पाकिस्तान मेजबानी करके भी हार गया। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात दी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला था। उसने इसके जवाब में 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही।

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय टीम किसी एक वेन्यू पर बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। उसने यहां लगातार कुल 10 मैच जीते हैं। अगर पिछले 11 मैचों की बात करें तो एक मैच टाई हुआ है। हालांकि न्यूजीलैंड भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर है। उसने डूनेडिन में 10 मैच जीते हैं। भारत ने इंदौर में लगातार 7 मैच जीते हैं।

टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार ये खिताब जीते हैं। भारत ने 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में ये खिताब अपने नाम किया है। हालांकि भारत 2002 में संयुक्त विजेता बन चुका है। लिहाजा वह ऑस्ट्रेलिया से एक कदम आगे है।

pc-espncricinfo.com

Trending News