Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावनाओं के बीच डॉलर की मजबूती तथा विदेशी बाजारों से नरमी के समाचारों से प्रभावित स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को चुनिंदा शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते तेजी का सिलसिला टूट गया और बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई 30 सेंसेक्स 82,031.81 पर 500.38 अंक (0.61 प्रतिशत) टूट गया जबकि एनएसई का निफ्टी50 बाजार बंद होने के समय 25,227.95 पर कल की तुलना में 159.45 अंक (0.63 प्रतिशत) गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स और निफ्टी कल तेजी के साथ कमश: 82,532.19 और 25,387.40 पर बंद हुए थे। इस सप्ताह पहले दो कारोबारी दिवसों में बाजार में तेज सुधार दर्ज किया गया था। आज बैंकिंग, वित्त, मेटल और आई शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ा हुआ था।

बाजार को अमेरिकी आंकड़ों और वहां के केंद्रीय बैंक की बाजार समिति की पिछली बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट का इंतजार है।सेंसेक्स 82,376.56 पर खुलने के बाद ऊपर में 82,578.87 तथा नीचे में 81,780.47 अंक तक गया था। निफ्टी 50 सुबह 25,323.15 पर खुला था।

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट में बंद हुए जबकि आठ में लाभ रहा। लाभ में रहे शेयरों में एसबीआई 2.26 प्रतिशत, आईटीसी 1.37 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.22 प्रतिशत के लाभ में रहा। पावर ग्रिड, ट्रेंट, सन फार्मा, मारुति, और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में बंद हुए।

ज्यादा गिरावट में रहे शेयरों में टाइटन 4.82 प्रतिशत टूट गया, टीसीएस में 2.49 प्रतिशत, इटरनल और बजाज फाइनेंस में 2.45-2.45 प्रतिशत तथा इंडिगो में 1.97 प्रतिशत और इन्फोसिस में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही।

Also Read : रणनीतिक संबंध मजबूत करेंगे जिनपिंग और पुतिन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सम्पत्ति प्रबंधन प्रभाग के अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा हाल ही में आई तेज़ी के बाद, भारतीय बाज़ारों में अब ठहराव देखने को मिल सकता है। इसकी मुख्य वजह कमज़ोर वैश्विक संकेत और व्यापक रूप से बाज़ारों में थोड़ी-बहुत मुनाफावसूली है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी है; पिछले सत्र में उन्होंने लगभग 4,000 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। निवेशक अब कल आने वाले प्रमुख वैश्विक आंकड़ों पर नज़र रखेंगे, जिनमें अमेरिका के रोज़गार के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की खुले बाजार की क्रियाओं संबंधी समीति की पिछली बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट शामिल हैं।

मज़बूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदों के दबाव के चलते, निफ्टी मेटल में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो में 1.4 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि मीडिया और सार्वजिनक बैंकों के सूचकांक में क्रमशः 0.5 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

सोने और चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई और ये कई महीनों के निचले स्तर पर आ गईं। एमसीएक्स पर सोना लगभग 2 प्रतिशत और चांदी करीब 3 प्रतिशत गिर गयी, जिसका असर ज्वेलरी और गोल्ड-फाइनेंसिंग कंपनियों के शेयरों पर पड़ा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बाजार समिति के मिनट से पहले फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों ने फेड द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। इसके चलते अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिससे सोने जैसी ऐसी संपत्तियों पर दबाव पड़ा जिनसे कोई नियमित आय नहीं मिलती; साथ ही, वैश्विक कमोडिटी कीमतों में भी गिरावट आई।

घरेलू यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई, जिससे हाल के ऊंचे स्तरों के आसपास निवेशकों ने मुनाफावसूली की। ऊंची यील्ड का असर इक्विटी वैल्यूएशन पर पड़ा, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश के प्रवाह ने रुपये को मजबूती बनाए रखने में मदद की।

सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में भी गिरावट आई, क्योंकि एनविडिया के नतीजों ने एआई के कारण पारंपरिक सेवाओं में आने वाले बदलावों को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं हैं।

Pic Credit : UNI

Trending News