खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला टेस्ट कल से वेलिंगटन खेला जाएगा। ये मैच देखने के लिए भारतीय दर्शकों को सुबह जल्द उठना होगा। भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला कल सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।
भारत टी20 और वनडे सीरीज की तरह ही टेस्ट सीरीज भी जीने के लक्ष्य के मैदान में उतरेगी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन क्या रह सकती है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी के ओपनिंग करने की पूरी संभावना है। तीसरे नंबर देवदत्त पडिक्कल खेलते नजर आ सकते हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर चार और ऋषभ पंत पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। कीपिंग भले ही पंत करें, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव भी टीम में नजर आएंगे। टीम में रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है।
इस न्यूजीलैंड दौरे पर पहली बार जसप्रीत बुमराह भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वे वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनकी अगुवाई में अंशुल कम्बोज, आकाश दीप और प्रसिद्ध् कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। आपको बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है।
पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, , ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







