इंटरनेट डेस्क। फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन आयोजन चल रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत मजबूत इंसान हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि क्वाड के नेता उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी एक महान नेता और मेरे दोस्त हैं, जिनका पूरी दुनिया में हर कोई बहुत सम्मान करता है।
क्या बोले ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो क्वाड के मंच से ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सख्त इंसान हैं और साने ताकाइची (जापानी प्रधानमंत्री) तो शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं, अल्बनीज (ऑस्ट्रेलियाई पीएम) और मैं ठीक हैं, इन लोगों और इन देशों के साथ शुरुआत से ही हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से काम कर रहा हूं और ये सभी बेहद शानदार लोग हैं, ये मेरे दोस्त हैं।
हमारी दोस्ती गहरी हुई
क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारे लिए यह साल काफी शानदार रहा है। क्वाड की बहाली के बाद हमारा आपसी सहयोग लगातार बढ़ा है और हमारी दोस्ती भी पहले से कहीं ज्यादा गहरी हुई है। हम सभी आपस में दोस्त हैं और इस तरह काम करना काफी आसान हो जाता है। ये देश पूरी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं।
pc- india tv hindi







