इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये सरकारी योजना बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस योजना में हर महीने 2000 रुपाए का निवेश कर लड़की के नाम पर कुल 11 लाख से ज्यादा की रकम जमा कर सकते हैं।
इस योजना में आपको 15 सालों तक निवेश करना होगा। दो हजार रुपए प्रतिमाह यानी सालाना 24 हजार रुपए का निवेश 15 सालों तक करने पर आपका टोटल इन्वेस्टमेंट 3 लाख 60 हज़ार हजार रुपए होगा। इस पर इंटरेस्ट रेट 8.2 परसेंट मिलेगी। अकाउंट मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का तय किया गया है।
इस प्रकार मैच्योरिटी पर निवेशक को लगभग 11.09 लाख रुपए की मोटी राशि मिलेगी। यानी निवेश को ब्याज के रूप में ही लगभग 7.49 लाख रुपए प्राप्त होंगे। आपको आज ही इस सरकारी योजना में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







