Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 107 अंक मजबूत हुआ।

सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 81,327 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत लाल निशान में चला गया। उतार-चढ़ाव के बीच यह लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंतिम समय में हरे निशान में लौटते हुए 107.25 अंक की बढ़त के साथ 81,106.65 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58.25 अंक ऊपर 25,044.65 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का इस साल 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। रविवार को मुहूर्त कारोबार में इनमें हल्की गिरावट रही थी।

वृहत बाजार में भी आज लिवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.53 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत ऊपर रहा।

बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक मजबूत हुए। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। आईटी, धातु, एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टरों में गिरावट रही।

Also Read : सैंडपेपर के इस्तेमाल पर ख्वाजा का दावा शतप्रतिशत सही: वार्नर

एनएसई में जिन 3,698 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,628 के शेयर हरे निशान में और 1,957 के लाल निशान में रहे। अन्य 113 कंपनियों के शेयर अंत में अपरिवर्तित बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 12 के शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे अधिक 2.43 फीसदी चढ़ा। ट्रेंट में 2.13 प्रतिशत, एलएंडटी में 1.96, एनटीपीसी में 1.59, एचडीएफसी बैंक में 1.52 और आईसीआईसीआई बैंक में 1.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक 2.49 फीसदी की गिरावट रही। टाटा स्टील का शेयर 2.43 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट का दो प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 1.83, टेक महिंद्रा का 1.75, आईटीसी का 1.66, इंफोसिस का 1.54, एशियन पेंट्स का 1.30, पावरग्रिड का 1.26, बजाज फिनसर्व का 1.03 और टीसीएस का 0.96 फीसदी लुढ़क गया। बीईएल, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, इटरनल और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी लाल निशान में रहे।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 2.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32 प्रतिशत मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग में 0.13 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.76 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.62 प्रतिशत ऊपर था।

Pic Credit : UNI

Trending News