इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर दिए गए बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर कड़ा पलटवार किया है।
राहुल गांधी ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है। एक सच्चे हिंदू के नाते, मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूँ, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।
आपको बता दें कि सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के आपसी स्नेह के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दोपहर और रात के खाने के समय उनके पिता होते थे और उनकी गोद में उनकी मां बैठती थीं। उनकी इस टिप्पण के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल पर निशाना साधा था।
PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 17, 2026







