इंटरनेट डेस्क। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। भाजपा की और तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। पार्टी ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए राज्य में मेनिफेस्टो कमेटी और चार्जशीट कमेटी का गठन किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खास बात यह है कि मेनिफेस्टो कमेटी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का को भी जगह दी गई है। इन नेताओं को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को दोनों कमेटियों के गठन का ऐलान किया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इस 13 सदस्यीय कमेटी में राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और एचएस फुल्का के अलावा मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता और परमपाल कौर को शामिल किया गया है।
pc- nbt







