Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

खुदरा मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लिवाली हावी हो गयी और प्रमुख शेयर सूचकांकों में करीब 0.4 प्रतिशत से 0.6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। गुरुवार को भी बाजार सीमित कारोबार के बीच नाम मात्र की ही तेजी दर्ज कर सका था।

कई दिनों तक सीमित और सावधानी भरे कारोबार के बाद आज के कारोबार में शुरू से ही बिकवाली का दबाव बढ़ा हुआ था। बैंकिंग और आईटी शेयरों पर दबाव कुछ अधिक दिखा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार अक्टूबर की खुदरा मुद्रास्फीति के रिजर्व बैंक की छह प्रतिशत की सहनशील सीमा से ऊपर जाने के दिसंबर में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रेपो दर में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना बढ़ गयी है। इससे बाजार धारणा पर असर पड़ा है।

गुरुवार को बाजार बंद होने के समय आये आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खुदरा मुद्रा स्फीति अक्टूबर में बढ़ कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सितंबर में यह 5.54 प्रतिशत थी। इससे दिसंबर में आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि किये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है जिससे कर्ज महंगा होगा और इसका असर व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपभोग पर भी पड़ सकता है।

वैश्विक-भू राजनीतिक अस्थिरताओं का समाधान नहीं निकलने से भी बाजार में अनिश्चितताओं का दौर बरकरार है क्यों कि इससे कच्चे तेल और अन्य जिंसों की लागत बढ़ती है। इसका असर आर्थिक-व्यापारिक संभावनाओं और कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ता है।

आज शुरू से ही दबाव में चल रहा बीएसई30 सेंसेक्स 318.56 अंक (0.39 प्रतिशत) गिर कर 81,592.45 पर बंद हुआ। कल यह 81,911.01 पर बंद हुआ था। आज सुबह के कारोबार में यह गिरावट के साथ 81,833.78 अंक पर खुलने के बाद ऊपर में 81,879.51 और नीचे में 81,288.75 तक गया था।

Also Read : माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित

सेंसेक्स की 30 में से 23 में आज गिरावट रही जबकि सात लाभ में बंद हुए। गिरावट में रहे प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.13 प्रतिशत , अल्ट्राटेक सीमेंट 1.65 प्रतिशत, बीईएल 1.60 प्रतिशत ,एनटीपीसी 1.18 प्रतिशत टूट गया। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई में भी बिकवाली का जोर रहा। टेक महिंंद्रा, इन्फोसिस तथा टीसीएस जैसे प्रमुख शेयर भी घाटे में बंद हुए।

लाभ में रहे शेयरों में हिंदुस्तान लीवर 1.22 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.87 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत लाभ में बंद हुआ। रिलायंस ,इटरनल, बाजाज फाइनेंस और आईटीसी भी हल्के लाभ में रहे। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 25,144 . 30 पर बंद हुआ जो पिछले बंद की तुलना में 155.05 अंक (0.61 प्रतिशत) नीचे है। निफ्टी सुबह गिरावट के साथ 25,209.85 अंक पर खुला और ऊपर में 25,246.35 तथा नीचे में 25,054.40 तक गया था।

बाजार के आज के रुझानों पर त्वरित टिप्पणी करते हुए पीएल कैपिटल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी ( परामर्श एवं डीलिंग) विक्रम कसाट ने कहा, ‘ बाजार में मौजूदा गिरावट इस बात का संकेत देती है कि निवेशक बढ़ती महंगाई, रुपये में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के एक साथ पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं। वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितताएं भी बाजार में सतर्कता का माहौल बढ़ा रही हैं। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के दूसरे दौर के प्रभावों को लेकर है, जिसका असर कंपनियों के मुनाफे, उपभोक्ता मांग और भारत के चालू खाते के घाटे पर पड़ सकता है।

श्री कसाट ने कहा कि महंगाई दर के ऊपर जाने के कारण मौद्रिक नीतियों में नरमी की उम्मीदें भी आगे खिसक सकती हैं। इससे बाजार में स्थायी रिकवरी की संभावनाएं सीमित हो सकती हैं। उनका सुझाव है कि मौजूदा परिस्थितियों में व्यापक स्तर पर रक्षात्मक रणनीति अपनाने के बजाय चुनिंदा शेयरों में निवेश पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

आगे चलकर कच्चे तेल की कीमतों का रुख, रुपये की स्थिरता और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) का निवेश प्रवाह यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कि बाजार में यह गिरावट केवल अल्पकालिक स्थिरता तक सीमित रहती है या फिर कमाई में गिरावट के कारण एक बड़ी बाजार गिरावट का रूप लेती है।

Pic Credit : UNI

Trending News