इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार अब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जल्द ही उनके वतन भेज सकती है। इसके लिए सरकार ने बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार के सामने दो शर्तें रख दी हैं। अगर बांग्लादेश इन शर्तों को स्वीकार कर लेता है तो भारत जल्द ही शेख हसीना को उनके देश भेज सकता है।
आपको बता दें कि बीते दो साल से शेख हसीना भारत में ही है। वहीं अब शेख हसीना खुद भी वतन लौटना चाहती है। इसके लिए भारत सरकार भी उन्हें वापस उनके देश भेजने पर विचार कर रही है। भारत सरकार ने अब शर्त रखी है कि बांग्लादेश सेना को हसीना को वापस लाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और इसके लिए एक सैन्य विमान का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं बांग्लादेश सरकार को ये भी गारंटी देनी होगी कि हसीना को अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का मौका मिलेगा और जुलाई 2024 की हत्याओं से जुड़े आरोपों पर उनका फिर से मुकदमा (ट्रायल) चलेगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश में जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के मामले में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है। इसके बाद वह भागकर भारत आ गई थीं।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







