Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों में वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण मतदाता अपनी गांव की सरकार चुनने के लिए भारी उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। धौलपुर, जयपुर ग्रामीण के बस्सी, जालोर और टोंक सहित कई अन्य जिलों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
इस उत्सव में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी देखते ही बन रही है। मतदान शाम 6 बजे तक अनवरत चलेगा और उसके तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कल यानी 17 नवंबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जयपुर जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के तहत आज सुबह से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 19.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
pc- aaj tak
Parmarth TV







