Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। यहां अदालत के भीतर उस समय असामान्य स्थिति पैदा हो गई जब एक वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद वकील को सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। वकील न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े अपने आरोपों पर तत्काल सुनवाई की मांग कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने सीजेआई की ईमानदारी और उनके पद पर बने रहने की योग्यता पर सवाल उठा दिए।

सोमवार की हैं घटना
खबरों के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ जैसे ही बैठी, वकील ने न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अपनी शिकायत पर तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर 2 नवंबर को सीजेआई कार्यालय को एक पत्र भेजा था, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

कर दी टिप्पणी
वकील ने पीठ से कहा कि उसकी याचिका पर तुरंत सुनवाई की जाए। इस पर जस्टिस वी. मोहना ने उन्हें टोकते हुए कहा, श्आप इस तरह की कोई केस मेंशन नहीं कर सकते, लेकिन वकील अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद सूर्यकांत ने उनसे कहा, हम देखेंगे, आप बस इंतजार कीजिए। हालांकि वकील इसके बाद भी नहीं रुका। उन्होंने कथित तौर पर सीजेआई के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं, आपमें वह ईमानदारी नहीं है।

pc- nationalheraldindia.com

Trending News