Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल का रेट, राजस्थान में आज बिक रहा किस भाव | Parmarth TV

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

PM Modi:  प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे। यहां वह वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है।

ट्रंप भी होंगे शामिल

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को मनीला पहुंचेंगे और 17 नवंबर को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है आसियान और कौन से देश हैं सदस्य?
आसियान यानी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों में से एक है, इसमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और पूर्वी तिमोर शामिल हैं। भारत आसियान का आधिकारिक संवाद साझेदार है। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की प्रमुख शक्तियां भी हिस्सा लेंगी।

pc- dd news

Trending News