खेल डेस्क। भारत 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। आईसीसी की ओर से 2035 तक के प्रमुख पुरुष टूर्नामेंटों का कार्यक्रम और आगामी विश्व कप के क्वालीफिकेशन का प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। बाली में रविवार को हुई बोर्ड बैठक में आईसीसी की ओर से कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर अमेरिका और बांग्लादेश आयोजित करने का निर्णय लिया है।
आईसीसी के अनुसार, 2028 में टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में आयोजित होगा। वहीं 2029 में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और भारत में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। वहीं 2030 टी-20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में होगा। 2031 में भारत और बांग्लादेश वनडे विश्व कप की मेजबानी की जाएगी। 2032 के टी-20 विश्व कप, 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2034 के टी-20 विश्व कप के मेजबान आईसीसी की ओर से बाद में निर्धारित किए जाएंगे।
ओलिंपिक के क्वालीफायर पांच से 13 फरवरी 2028 तक अमेरिका में होंगे
आपको बता दें कि 2028 पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्लोबल क्वालीफायर में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टीमों के बीच 31 मैच खेले जाएंगे। यहां से आठ टीमों को विश्व कप का टिकट मिलेगा। एलए-28 ओलिंपिक के क्वालीफायर पांच से 13 फरवरी 2028 तक अमेरिका और महिला क्वालीफायर 26 फरवरी से पांच मार्च तक बांग्लादेश में आयोजित होंगे। दोनों में आठ-आठ टीमें भाग लेंगी। फाइनल जीतने वाली टीम ओलिंपिक का अंतिम कोटा प्राप्त कर सकेंगी।
PC: abplive







