इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। आज दोनों का मुंबई पहुंचने पर भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्वागत किया। इस दौरान विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट का भी मजा लिया।
दोनों कल अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल होंगे। 18 नवंबर को वह राष्ट्रीय राधजानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों दूसरी बार आधिकारिक रूप से भारत आए हैं। इससे पहले वे अप्रैल 2016 में भारत आए थे। दौरान प्रिंसेस केट मिडलटन ने भी मुबंई में गली क्रिकेट का मजा लिया था।
खबरों के अनुसार, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज मुंबई शहर की मेट्रो के माध्यम से दीदार करेंगे। प्रिंसेस केट मिडलटन एक अस्पताल भी जाएंगी। दोनों मुंबई के लोगों से मिलेंगे और शहर में पर्यावरण बचाने और नई तकनीक से जुड़े कामों के बारे में जानेंगे। इस दौरान दोनों का फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







