Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- सच्चाई को सामने लाना, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी… | Parmarth TV

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- सच्चाई को सामने लाना, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर समस्त पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर समस्त पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं। आज प्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे  वक़्त में सच्चाई को सामने लाना, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाना तथा सवाल पूछना बेहद जरूरी है। पत्रकारिता की असली ताकत उसकी निष्पक्षता और निर्भीकता में है। आप बिना किसी दबाव के निडर होकर अपनी कलम चलाते रहें,  देश और समाज को आपसे बहुत उम्मीदें हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस की समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ के रूप में आपकी भूमिका हमेशा सराहनीय रहेगी। सशक्त राष्ट्र निर्माण में आपका अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

टीकाराम जूली ने भी दी सभी पत्रकारों को बधाई
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनता की आवाज़ बनकर सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखने के आपके प्रयास, कलम, कैमरा और तथ्यों के साथ आपकी निर्भीक रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपकी भूमिका को और भी सशक्त बनाती है।

PC: livehindustan

Parmarth TV

Trending News