खेल डेस्क। भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के दाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर होने के कारण मेजबान टीम को ये बड़ा झटका लगा है।
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। अब दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रविवार को भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में बल्लेबाजी के दौरान सेंटनर के हाथ पर गेंद लगी थी। इसके बाद कराए गए स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि होने से कीवी टीमी को बड़ा झटका लगा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सैंटनर के सीरीज से बाहर होने की जानकारी देकर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को उनके स्थान पर टेस्ट टीम में जगह दी है। वह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वह मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







