Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को चुनिंदा खरीदारी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगातार दूसरे दिन सुधार जारी रहा।

सावधानी भरे कारोबारी वातावरण के बीच बैंकिंग, वित्तीय सेवा और वास्तविक अर्थव्यवस्था की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का समर्थन था जबकि सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों में रुख मिला जुला था।

बीएसई का 30 प्रमुख शेयरों वाला सेंसेक्स 427.40 अंक ( 0.52 प्रतिशत) सुधर कर 82,532.19 अंक पर बंद हुआ। कल बाजार 82,104.79 बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 82,150.62 पर खुलने के बाद ऊपर 82,897.49 और नीचे 82,091.90 अंक तक गया था।

सेंसेक्स के 18 शेयर लाभ और 12 हानि में रहे। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में एक्सिस बैंक 2.08 प्रतिशत , रिलायंस 2.01, एसबीआई 1.74 , टीसीएस 1.67, अडाणी पोर्ट 1.56 और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.49 प्रतिशत लाभ में बंद हुआ। एशियन पेंट्स , इंडिगो, बजाज फिनसर्व, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक , कोटक बैंक , सन फार्मा, मारुति और अल्ट्रा टेक सीमेंट जैसे शेयर शामिल है।

गिरावट में रहे प्रमुख शेयरों में एचसीएल टेक 1.95 प्रतिशत गिरा जबकि पावर ग्रिड 1.53 , टेक महिंद्रा 1.43 , इन्फोसिस 1.20, और आईटीसी 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। ट्रेंट, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन , बीईएल और भारतीय एयरटेल जैसे प्रमुख शेयर भी गिरावट में बंद हुए।

बीएसई बैंकेक्स 1.18 प्रतिशत लाभ में रहा जबकि बीएसई आईटी सूचकांक में 0.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 भी कल की तुलना में 96.30 (0.38 प्रतिशत) बढ़ कर 25,387.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 25,277.30 पर खुल कर ऊपर में 25,501.35 और नीचे में 25,267.30 तक गया।

पीएच कैपिटल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (एडवाइजरी एवं डीलिंग) विक्रम कसात ने एक संक्षिप्त टिप्पणी में कहा भारतीय शेयर बाजार में आई रिकवरी यह संकेत देती है कि घरेलू निवेशकों का भरोसा और बाजार की अंतर्निहित मजबूती अभी भी बरकरार है। बैंकिंग, रियल्टी और चुनिंदा साइक्लिकल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन दर्शाता है कि निवेशक अभी व्यापक स्तर पर जोखिम लेने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

Also Read : गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश

उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड के 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से व्यापक आर्थिक मोर्चे पर कुछ राहत हुई है। ये दोनों कारक भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था आयातित ऊर्जा पर काफी हद तक निर्भर करती है।

इस बीच आज सोने की कीमत लगभग 1,34,423 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,69,710 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी रहीं। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कीमती धातुओं की मांग बनी हुई है।

सोमवार 16 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से 4,865 करोड़ रुपए की खरीदारी बाजार के लिए उत्साहजनक संकेत है। हालांकि, बाजार की तेजी को बनाए रखने के लिए संस्थागत निवेशकों की लगातार भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के अनुसंधान प्रमुख एवं विश्लेषक विनोद नायर ने कहा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारत की तुलनात्मक व्यापक आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की।

बाजार में विदेशी निवेशक लगातार शुद्ध खरीदार बने हुए हैं और उनका झुकाव मुख्य रूप से लार्जकैप शेयरों की ओर रहा। बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बैंकिंग इंडेक्स ने नया उच्च स्तर छुआ। ऑटोमोबाइल और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत, वैश्विक स्तर पर महंगे एआई से जुड़े निवेशों में मुनाफावसूली के कारण आईटी सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सीमित गतिविधियां देखने को मिलीं।

भारत में महंगाई दर के बढ़ने ,अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती आशंकाएं और एनविडिया के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले बनी अनिश्चितता भी बाजार की चिंताओं को बढ़ा रही हैं। इसके विपरीत घरेलू कंपनियों के दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों ने प्रदर्शन के लिए एक ऊंचा आधार तैयार कर दिया है।

Pic Credit : UNI

Trending News