Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

चार राशियों के लोग यात्रा, विवाद से बचकर रहें, चंद्रमा ने किया कुंभ में प्रवेश, दो दिन तक रहेगा असर

चार राशियों के लोग यात्रा, विवाद से बचकर रहें, चंद्रमा ने किया कुंभ में प्रवेश, दो दिन तक रहेगा असर

चन्द्रमा देवता क्रमशः मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र, राहु के शतभिषा नक्षत्र और देवगुरू बृहस्पति के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करते हुए कुंभ से मीन राशि की यात्रा करेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर क्‍या असर होगा।

Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 03:42:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 04:56:13 PM (IST)

चंद्रमा का राशि परिर्वतन।

HighLights

  1. वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
  2. बाहर का तला भुना भोजन वर्जित है।
  3. मौसम संबंधित सावधानी भी रखें।

धर्म डेस्‍क। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार चंद्रमा हर ढाई दिन में अपना राशि परिर्वतन करते हैं। 17 नवंबर अर्थात आज शाम 3:30 पर चंद्रमा देवता मकर राशि से गोचर करते हुए क्रमशः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 19 नवम्बर रात्रि 11:30 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे उसके पश्चात क्रमशः मीन राशि में गोचर करेंगे।

चन्द्रमा देवता क्रमशः मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र, राहु के शतभिषा नक्षत्र और देवगुरू बृहस्पति के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करते हुए कुंभ से मीन राशि की यात्रा करेंगे।

चंद्रमा के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर क्‍या असर होगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। मानसिक स्थिरता बनाएं रखने का सांगोपांग प्रयास करें। व्यर्थ के विवाद से अलग रहें और व्यर्थ के तनाव से बचें।

कन्या राशि के जातकों के लिए बाहर का तला भुना भोजन वर्जित है अतः बाह्य तले भुने खाद्य पदार्थ के सेवन से दूर रहने का प्रयास करें। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क राशि और मीन राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर कर्क राशि के जातकों का समय अधिक विपरीत है। मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें। घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें और वाणी पर सयंम रखें।

naidunia_image

इन बातों विशेष ध्‍यान रखें

  • वाहन चलाते समय और यात्रा करते समय सावधानी रखें।
  • रात्रि का भोजन समय पर करें और समय पर सोने का प्रयास करें।
  • अंधा विश्वास किसी पर भी न करें विशेषकर धन संबंधित विषयों में सावधानी से कार्य करें।
  • भगवान शिव की आराधना करें और मानसिक जप करते रहें।
  • दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • यह फलादेश चंद्र राशि पर आधारित है और शेष राशि जिनका वर्णन लेख में नहीं किया है उनका चंद्र गोचर सामान्य है।
Trending News