Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर से राजस्थान को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष की दौड़ के अंदर शामिल होने के सवाल पर गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज बड़ी बात कही है।
उन्होंने इस सवाल के जवाब में एक्स के माध्यम से कहा कि भैया, ये बातें मैं तीन साल से सुन रहा हूं। ना मैं अभी राजस्थान में जयपुर में इन्वॉल्व हूं, ना दिल्ली में इन्वॉल्व हूं। ना मुझे कभी चर्चा करी किसी ने इसके बारे में, हिंट भी नहीं दिया। पर मीडिया का बड़ा प्रेम है मेरे प्रति।
गहलोत ने कहा कि तीन साल से लगातार सुन रहा हूं, मैं क्या-क्या बन रहा हूं। तो कोई ऐसी बात नहीं है। मैं जो काम कर रहा हूं, राजस्थान के अंदर, मैं थासूं दूर नहीं, थासूं दूर नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान में और मैं दिल से चाहता हूं मैं राजस्थान वालों की सेवा करूं। किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, पर सेवा मैं राजस्थान वालों की करूं, ये मेरे दिल के अंदर है। और यही मेरी भावना है और आगे भी यही मेरी भावना रहेगी। गहलोत ने इस दौरान कई मुद्दों पर पत्रकारों से बात की है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







