इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट को दौर आज भी जारी रहा है। शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के पास अभी दोनों कीमती धातुओं को खरीदने का अच्छा मौका है। देवउठनी ग्यारस से पहले लोग कम कीमत पर सोना-चांदी खरीद सकते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 553 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की प्रति दस ग्राम कीमत घटकर 1,34,418 रुपए रह गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.35 लाख रुपए थी। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 1,301 रुपए की गिरावट आई है।
इससे चांदी कीमत घटकर 1.69 लाख रुपए रह गई है। चांदी की कीमत सोमवार को 1.70 लाख रुपए पर थी। आपको बात दें कि सोना लगातार 5 दिन में 8,002 रुपए और चांदी 17,050 रुपए सस्ती हुई है। 10 नवंबर को सोने की कीमत 1.42 लाख रुपए और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी।
PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







