इंटरनेट डेस्क। खाना बनाने के लिए लोगों द्वारा एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको एलपीजी कनेक्शन को लेकर एक नियम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत से लोग घर में ज्यादा सदस्य होने की वजह से लोग दूसरा कनेक्शन लेने के बारे में सोचते हैं।
इनके मन में एक सवाल उठता है कि क्या पति और पत्नी एक ही छत के नीचे अपने-अपने नाम पर अलग-अलग एलपीजी कनेक्शन ले सकते हैं। आज हम आपको संबंध में बने नियम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई अहम नियम बनाए गए है, जिसका पालन करना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि एक परिवार में एक किचन के लिए दो अलग-अलग घरेलू गैस कनेक्शन नहीं रखे जा सकते हैं।
नियम के अनुसार, अगर पति-पत्नी एक ही छत के नीचे निवास करते हैं और उनका खाना भी एक ही किचन में बनता है तो ऐसी स्थिति में दोनों अपने-अपने नाम पर अलग-अलग गैस कनेक्शन हासिल नहीं कर सकते हैं। अगर किसी ने ऐसा किया है तो ये गलत है। ऐसे लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
घर में ज्यादा सदस्य होने पर कर लें ऐसा
घर में सदस्य ज्यादा होने पर दूसरा घरेलू कनेक्शन लेने के स्थान पर मौजूदा कनेक्शन को डबल बॉटल कनेक्शन यानी डीबीसी में बदलवा सकते हैं। ऐसा होने पर एक ही गैस कनेक्शन पर दो सिलेंडर आपको मिल जाएंगे। इससे दूसरा सिलेंडर लेने की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







