इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से अमेरिका का दौरा किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के सामने भारत से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।
इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा का मुख्य कारण यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। खबरों के अनुसार, राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश में चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कहा कि अचानक पांच लाख वोटों का मार्जिन मिल जाना संभव नहीं है। चुनाव परिणाम और वोटों के आंकड़ों को लेकर कांग्रेस के पास कई सवाल हैं। हमारे पास चुनावी धांधली के कई सबूत हैं। इन्हें सामने लाने के लिए हम काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया कि हमारा मकसद देश की चुनावी व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करना है। चुनावी व्यवस्था को ठीक किए बिना कुछ नहीं हो सकता।
अब यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का करेंगे दौरा
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 12 साल में छठी बार अमेरिका का दौरान किया है। राहुल गांधी कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाद आज यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का दौरा करेंगे। यहां भी कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
PC: bbc







