इंटरनेट डेस्क। हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि जल्द ही विमान किराया कम हो सकता है। इस बात के संकेत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को दिए हैं।
दो दिन के मिस्र दौरे पर पहुंचे पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अपनी बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए एक हजार और सिविल एयरक्राफ्ट का ऑर्डर देने के लिए तैयार है। विमानों की संख्या बढ़ने से हवाई किराया कम हो सकता है। इस दौरान पीयूष गोयल ने भी कहा कि देश इस समय विमानों की भारी कमी से जूझ रहा है और कुल जरूरत को पूरा करने के लिए भारत को दो हजार से अधिक ज्यादा विमानों की आवश्यकता होगी।
इसी कारण विमान बनाने वाली कंपनियों से तेज लगातार बातचीत हो रही हैं। विमान किराया कम होने से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को जरूर ही राहत मिलेगी। विमानों की संख्या बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी कम होंगी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







