Parmarth TV
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिजली कंपनियों की लाभ की स्थिति को कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस संबंध में राजस्थान बीजेपी ने पोस्ट शेयर की है। राठौड़ ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की बिजली कंपनियाँ पहली बार लाभ की स्थिति में पहुँची हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की बिजली कंपनियाँ भारी घाटे में थीं, वहीं भाजपा की भजनलाल सरकार ने कुशल प्रबंधन और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से इस स्थिति को बदलते हुए अजमेर डिस्कॉम ने 1875.82 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया है, वहीं जयपुर डिस्कॉम पहली बार 931 करोड़ रुपए के लाभ में आया है।
राठौड़ ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशल प्रबंधन, दूरदर्शी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संबंधित विभाग के मंत्री एवं विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भाजपा सरकार प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर, सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







