Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल का दूसरा दिन संपन्न – जल जंगल ज़मीन ने सर्द शाम में लगाये चार चांद | Parmarth TV

जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल का दूसरा दिन संपन्न – जल जंगल ज़मीन ने सर्द शाम में लगाये चार चांद | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष को समर्पित तीन दिवसीय जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल (जेडीएफ़) के दूसरे दिन मंगलवार को शिल्प, संस्कृति और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर रचनात्मक संवाद और गतिविधियां आयोजित की गईं। जवाहर कला केंद्र में आयोजित फेस्टिवल के दूसरे दिन का विषय 'क्राफ्ट, कल्चर एंड द सिटी' रहा। दिनभर आयोजित कार्यशालाओं, विशेषज्ञों के संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने डिजाइन के विभिन्न आयामों को सामने रखा।


दिन की शुरुआत चार अलग-अलग विषयों पर आधारित कार्यशालाओं से हुई। फानी टेटाली ने 'कैरेक्टर डिज़ाइन एंड स्टोरीटेलिंग' के माध्यम से किरदारों की रचना और कहानी कहने की कला की बारीकियों से प्रतिभागियों को परिचित कराया। वहीं, जिनान के.बी. की कार्यशाला 'व्हाट चिल्ड्रन कैन टीच अस अबाउट लर्निंग, मेकिंग एंड नोइंग' में बच्चों की सहज रचनात्मकता और सीखने की प्रक्रिया को समझने पर जोर दिया गया। दोपहर के सत्र में नीरज शाह ने 'द आहा मोमेंट' के जरिए नए विचारों और रचनात्मक सोच के पहलुओं पर चर्चा की, जबकि सना सोनी की 'स्टोरीज़ इन थ्रेड' कार्यशाला में धागों और वस्त्र कला के माध्यम से अभिव्यक्ति के विभिन्न रूपों को समझाया गया।


शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'पिंक नॉइज़' के अंतर्गत 'आब' की संगीतमय काव्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रोहित सिंह की कविताओं के साथ गौरव भटनागर और गौतम गुप्ता की संगीत रचनाओं ने साहित्य और संगीत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। इसके बाद 'जल जंगल ज़मीन' ने शाम में चार चांद लगाए। जहां उन्होंने राजस्थानी संगीत के साथ मॉडर्न फ्यूजन के समावेश प्रस्तुत किया।

चर्चाओं में हुई कारीगर समुदाय को सशक्त करने पर विचार – 
‘क्राफ्टिंग आइडेंटिटी’ फोरम में ममता मंसिंगका, गीतांजलि कासलीवाल, मीरा गोराडिया, ईश्वर सिंह और चंद्रशेखर भेड़ा ने शिल्प, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के आपसी संबंधों पर अपने विचार साझा किए। इस सत्र का संचालन नीरज शाह ने किया। में जयपुर की शिल्प परंपरा को आधुनिक पहचान देने और कारीगर समुदायों को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। नीरज शाह के संचालन में आयोजित सत्र में ममता मंसिंगका ने पारंपरिक शिल्प को वैश्विक बाजार से जोड़ने, गीतांजलि कासलीवाल ने शिल्प के पीछे जुड़े समुदायों की पहचान और मीरा गोराडिया ने कारीगरों के पारंपरिक ज्ञान के अधिकार पर जोर दिया। 15वीं पीढ़ी के कुम्हार ईश्वर सिंह प्रजापति ने शिल्प को जीवन और परंपरा का हिस्सा बताया, वहीं चंद्रशेखर भेड़ा ने भारतीय शिल्प के समन्वय से जयपुर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाने की बात कही।


वहीं दूसरी चर्चा में ‘द सिटी वी मेक’ फोरम में जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष के मद्देनजर शहर के भविष्य और बेहतर शहरी नियोजन पर चर्चा हुई। जहां नरेश नरसिम्हन, मनीषा शर्मा, गगन शर्मा और कविता जैन नरेश वी. नरसिम्हन ने सार्वजनिक स्थानों के विकास और जयपुर में डिजाइन सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया। सत्र का संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया। मनीषा शर्मा ने जयपुर की पारंपरिक जल प्रबंधन व्यवस्था और घटते जल स्रोतों पर चिंता जताई। वहीं, आर्किटेक्ट गगन शर्मा ने स्थानीय शिल्प और सामग्री को आधुनिक वास्तुकला से जोड़ने पर जोर दिया। कविता जैन ने महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की नगर नियोजन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए सामुदायिक जीवन को शहर की असली पहचान बताया।

Parmarth TV

Trending News