Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

ICC Champions Trophy 2025: केन विलियम्सन ने एक ही मैच में हासिल कर ली हैं ये बड़ी उपलब्धियां | Parmarth TV

ICC Champions Trophy 2025: केन विलियम्सन ने एक ही मैच में हासिल कर ली हैं ये बड़ी उपलब्धियां | Parmarth TV

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिताबी मुकाबले में अब न्यूजीलैंड का सामना भारत से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 362 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर केवल 312 रन ही बना सकी। इस मैच में कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन ने शतकीय पारी खेल अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज करवाई। उन्होंनें मैच में 94 गेंदों पर 102 रन बनाए।

इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने रचिन रवीन्द्र के साथ मिलकर 164 रनों की पार्टनरशिप की। केन विलियम्सन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह किसी भी टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

केन विलियम्सन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 19,000 रन
इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 440 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने 444 पारियों में ऐसा किया था। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 399 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर (432 पारियां) और ब्रायन लारा (433 पारियां) का नम्बर आता है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News