Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

ICC Champions Trophy 2025: फाइनल में 95 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम दर्ज हो जाएंगे ये दो रिकॉर्ड | Parmarth TV

ICC Champions Trophy 2025: फाइनल में 95 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम दर्ज हो जाएंगे ये दो रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इस मैच में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

फाइनल में एक बार फिर से दर्शकों की नजरें पूर्व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर होंगी। इस मैच में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोडऩे का मौका होगा। अगर विराट कोहली रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में 95 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अभी ये रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 42 वनडे मैचों की 41 पारियों में 46.05 के औसत से कुल 1750 रन बनाए हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पांच शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अब तक कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 32 मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.10 के औसत से 1656 रन बना चुके हैं। अब उनके पास भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

ये रिकॉर्ड भी तोडऩे का होगा मौका
वहीं विराट कोहली के पास अब चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। कोहली इस टूर्नामेंट में 17 मैचों में 746 रन बना चुके हैं। क्रिस गेल ने 17 मैचों में 791 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। कोहली 46 रन बनाते ही क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News