खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 3-1 से अपने नाम रही है। इस सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। यहीं कारण है कि सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज सौ रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। जबकि वह तीन मैचों में तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।
विराट कोहली ने चार मैच खेलकर सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। उनके नाम केवल एक अर्धशतक रहा। इसके बाद भारत के लिए दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल रहे। उन्होंने 4 मैचों में 74 रन बनाए। ईशान किशन ने सीरीज दो मैचों में 73 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर चार मैच खेलकर केवल 67 रन बना सके। नमन धीर चार मैच खेलकर केवल 60 का योगदान दिया। सीरीज में केवल एक ही शतक लग सका है। ये शतक भी कीवी बल्लेबाज ने लगाया है।
विल यंग ने बताए सबसे ज्यादा रन
विल यंग अपनी शतकीय पारी के दम पर चार मैचों खेलकर 162 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सिफर्ट ने कुल 110 रन बनाकर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी खिलाड़ी कुल मिलाकर 100 रन नहीं बना पाया। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज में अच्छा नहीं रहा है। लगभग सभी बल्लेबाजों ने सीरीज में अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इस प्रकार के प्रदर्शन की किसी को भी उम्मीद नहीं होगी।
PC: cricinfo







