Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

IPL 2025: गेंदबाजों को फिर से मिलने वाला है ये पुराना हथियार! लम्बे समय से है इंतजार | Parmarth TV

IPL 2025: गेंदबाजों को फिर से मिलने वाला है ये पुराना हथियार! लम्बे समय से है इंतजार | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर से गेंदबाजों को उनका पुराना हथियार मिल सकता है। गेंदबाजों का पुराना हथियार गेंद पर लार लगाने का था, जिस पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अब इससे प्रतिबंध हटा सकता है।

बीसीसीआई ने 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण से गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध हटाने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई है। खबरों के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग की सभी टीमों के कप्तानों का आज मुंबई में फोटोशूट करवाया जाएगा। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से टूर्नामेंट की सभी दस टीमों के कप्तानों के सामने इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। अगर सभी कप्तान इस पर सहमत हो जाते हैं तो आईपीएल में लार का यूज गेंदबाज इसी सीजन से कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से कोरोना महामारी के दौरान एहतियात के तौर पर गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाने के सालों पुराने चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को साल 2022 में स्थायी कर दिया था।

आईपीएल के दिशा- निर्देश इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अधिकार क्षेत्र से परे
इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से कोरोना महामारी के बाद इस प्रतिबंध को टूर्नामेंट की प्लेइंग कंडीशन्स में शामिल किया। इंडियन प्रीमियर लीग के दिशा- निर्देश इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अधिकार क्षेत्र से परे हैं। इसे देखते हुए अब आईपीएल में फिर से गेंद पर लार लगाने के चलन को फिर लागू किया जा सकता है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News