Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Financial Year: आज से बदल गए हैं इनकम टैक्स, अब 12 लाख रुपए की सालाना आय पर नहीं लगेगा टैक्स | Parmarth TV

Financial Year:  आज से बदल गए हैं इनकम टैक्स, अब 12 लाख रुपए की सालाना आय पर नहीं लगेगा टैक्स | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नया फाइनेंशियल ईयर आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। अब देश में कई फाइनेंशियल बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें से एक बदलाव इनकम टैक्स से जुड़ा हुआ है। अब लोगों का12.75 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स के नए रिजीम को लेकर ये बड़ी घोषणा की थी। इस दौरान  सीतारमण ने नौकरीपेशा और मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए तक की सालाना आय को पूरी तरह से इनकम टैक्स से छूट देने का ऐलान किया था।

टैक्स स्लैब में भी बदलाव के बाद अब 25 लाख रुपए तक वार्षिक आय वालों को टैक्स में 1.1 लाख रुपए की बचत होगी। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में इनकम टैक्स छूट लिमिट को सात लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए किया गया था। अब एक करोड़ लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब में बदलाव होने का लाभ 6.3 करोड़ लोगों को मिलेगा। वहीं देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर छूट सीमा को मौजूदा 50,000 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया है।   

अब इस प्रकार से होगा नया इनकम टैक्स का स्लैब

नए इनकम टैक्स स्लैब के तहत अब 12 लाख रुपए से अधिक सालाना आय होने पर चार लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री रहेगी। चार से आठ लाख रुपए की आय पर पांच, आठ से 12 लाख रुपए तक की आय पर दस, 12 से 16 लाख रुपए तक की आय पर 15, 16 से 20 लाख रुपए के बीच की आय पर 20, 20-24 लाख रुपए की आय पर 25 और  24 लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लोगों को देना होगा। 

PC: hindi.financialexpress

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livehindustan

 

Trending News