इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक ओडिशा सरकार की ओर चलाई जा रही है सुभद्रा योजना भी है। ओडिशा सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सुभद्रा योजना का लाभ कौनसी महिलाएं नहीं उठा सकती हैं। जो महिलाएं सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
वहीं इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं भी सुभद्रा योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं। अगर ओडिशा की कोई महिला पहले से ही किसी अन्य योजना के अंतर्गत प्रति माह 1500 रुपए का लाभ ले रही है तो उसे भी सुभद्रा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ओडिशा राज्य की मूल निवासी नहीं होने पर भी महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस सभी महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromamarujala







