इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ओडिशा सरकार इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल दो किस्तों के माध्यम से 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती हैं।
हालांकि सरकार की इस योजना के लिए पात्राएं भी तय की हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सुभद्रा योजना का लाभ किन-किन महिलाओं को मिलता है। सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए।
उम्र के इस दायरे में नहीं आने वाली महिलाओं को योजना लाभ नहीं मिलेगा। लाभ पाने वाली महला का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ केवल ओडिशा राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा। अगर आप पात्र हैं तो आज ही योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala







