इंटरनेट डेस्क। सरकार तेल कंपनियों की ओर से सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियो की ओर से आज भी दोनों ही ईंधनों के उपभोक्ताओं के लिए किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कू्रड का भाव मामूली तेजी के साथ ट्रेड करने के बावजूद कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अन्तिम बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले साल मार्च महीने में बदली थी। मार्च 2024 में दोनों ही ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था।
इसके बाद किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत सौ रुपए से अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर की कीमत में मिल रहा है।
राजस्थान में आज ये है पेट्रोल-डीजल की कीमत
राजस्थान में सोमवार को पेट्रोल 105.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। रविवार को यहां पेट्रोल की कीमत 105.57 रुपए प्रति लीटर थी। यहां पेट्रोल के दाम 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। वहीं यहां पर डीजल 91.00 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। रविवार को राजस्थान में डीजल की कीमत 91.03 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल के दाम 0.03 फीसदी कम हुए हैं। लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: financialexpress







