Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को नहीं मिलेगा 24वीं किस्ता का लाभ, करना होगा… | Parmarth TV Ashok Gehlot का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- राहुल गांधी के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

दौसा में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा-भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी… | Parmarth TV

दौसा में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा-भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब दौसा में 16 साल की नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अशाेक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि  दौसा में 16 साल की नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं, परिजनों के मन में बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुंभकर्णी नींद में सो रही है। महिला सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। सरकार के दावे धराशायी हो चुके हैं।

कांग्रेसजनों और जागरूक नागरिकों से की ये अपील
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने सभी कांग्रेसजनों और जागरूक नागरिकों  से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली "वोट बचाओ, देश बचाओ" अभियान का महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। वोट चोरी के आरोप, मतदाता सूची से नाम कटने और चुनाव आयोग की भूमिका पर उठ रहे सवालों ने लोकतंत्र की बुनियाद को हिला दिया है। जनता के वोट के अधिकार की रक्षा आज सबसे बड़ी लड़ाई है। मैं राजस्थान के सभी कांग्रेसजनों और जागरूक नागरिकों से अपील करता हूं कि इस रैली में बड़ी संख्या में पहुंचें। प्रत्येक नागरिक का एक-एक वोट देश का भविष्य तय करता है। उसकी रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करना हम सभी का कर्तव्य है।

PC: m.rediff
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News