Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि शौर्य, स्वाभिमान और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की गौरवशाली धरा, अद्भुत स्थापत्य कला एवं ऐतिहासिक वैभव से विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखने वाली गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जन-जन के आराध्य श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।
वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस पर सभी जयपुरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्थापत्य कला, वैज्ञानिक सोच और सुनियोजित नगर नियोजन से निर्मित यह ऐतिहासिक शहर हमारी गौरवशाली विरासत और पहचान है। यह बेहद गर्व का विषय है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जयपुर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया था। हम सब मिलकर इस विरासत को संजोने का संकल्प लें और इस विश्व प्रसिद्ध शहर जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







