Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के रोहतक से अब एक ऐसा मामला प्रकाश आया है, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा योगा टीचर को जिंदा गाड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, योगा टीचर ने अपने मकान मालिक की बेटी से तीन साल तक अवैध संबंध बनाए थे। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो उसने टीचर का अपहरण किया और उसे जिंदा गाड़ दिया।
इस मामले में पुलिस ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी राजकरण को चरखी दादरी के गांव पैंतावास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने योगा टीचर जगदीप के शव को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि झज्जर जिले के मांडोठी निवासी योगा टीचर जगदीप करीब 3 साल से रोहतक की जनता कॉलोनी में किराए से रहता था। इस दौरान उसने मकान मालकिन की लड़की से अवैध संबंध बन गए। लड़की की शादी मुख्य आरोपी चरखी दादरी के पैंतावास कलां गांव में राजकरण से हुई थी। अवैध संबंध की भनक राजकरण को लग गई थी।
पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 24 दिसंबर की शाम चार युवक योगा टीचर को जनता कॉलोनी स्थित किराए के मकान से हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में डालकर ले गए थे। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जूर्म स्वीकार किया। इसके बाद निशानदेही पर पुलिस जगदीप को जिस स्थान पर जिंदा ही गाड़ा गया था, वहां पहुंची। पुलिस ने बताया किआरोपियों ने योगा टीचर के शव को 7 फीट से अधिक गहरा खोदकर सीधा गाड़ा था।
PC:ibc24
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







