Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी के बीच का रिश्ता आपसी विश्वास का होता है। दोनों में छोटी-मोटी कहासुनी होना भी आम बात है। हालांकि कई बाद दोनों के बीच का झगड़ा कोर्ट में पहुंच जाता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां पर एक महिला अपनी पति से इतनी नाराज हो गई कि अपना अबॉर्शन भी करवा लिया है। यहां पर एक प्रेग्नेंट महिला ने न्यायालय में बोल दिया कि मुझे पति का बच्चा नहीं चाहिए। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट से बकायदा अनुमति लेकर अपना अबॉर्शन भी करवा लिया है।
इंदौर में महिला ने लव मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद ही पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती गई। इसके बाद मामला अदालत तक आ पहुंच गया। दोनों की शादी का अबॉर्शन के साथ ही दुखद अंत हो गया है।
महिला ने ये मामला भी करवाया दर्ज
खबरों के अनुसार, लव मैरिज के बाद से इस कपल्स के बीच झगड़े होने लग गए थे। इससे परेशानी होकर महिला ने गर्भपात की अनुमति मांगी थी। दिल्ली कोर्ट के फैसले के आधार पर इंदौर हाईकोर्ट ने महिला को अबॉर्शन की अनुमति दी। महिला ने कोर्ट को बताया कि विवाह के बाद पति का व्यवहार काफी कू्रर हो गया था। इसी कारण वह अपने पति के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। हालांकि पति और पत्नी की काउंसलिंग होने के बाद भी मामला नहीं सुलझा। दोनों एक साथ रहने को राजी नहीं थे। महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताडऩा का मामला भी दर्ज करवाया था।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







