Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Rajasthan: पुलिसकर्मियों को लेकर अब सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: पुलिसकर्मियों को लेकर अब सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से संबंधित एवं उनके कल्याणार्थ बिंदुओं पर अतिशीघ्र आवश्यक उचित कार्यवाही करने एवं लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस बात की जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनन्द कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस के जवानों व अधिकारियों द्वारा 15 मार्च को पुलिस होली नहीं मनाने की जानकारी सीएम भजनलाल शर्मा के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा इस विषय में सोमवार को मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग, महानिदेशक पुलिस एवं शासन सचिव कार्मिक विभाग से विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिसकर्मियों की सेवा संबंधी कुछ मांगें पिछले 5-6 वर्षों से विचाराधीन
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आनन्द कुमार ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा को इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि पुलिसकर्मियों की सेवा संबंधी कुछ मांगें पिछले 5-6 वर्षों से विचाराधीन हैं। इनमें उनकी पदोन्नति, वेतन, अवकाश संबंधी मांगे शामिल हैं।

सीएम ने अतिशीघ्र आवश्यक उचित कार्यवाही करने एवं समस्याओं का स्थाई समाधान करने के दिए निर्देश
उन्होंने बताया कि सीएम भजनलाल ने इस विषय को काफ़ी गंभीरता से लिया है व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से संबंधित एवं उनके कल्याणार्थ बिंदुओं पर अतिशीघ्र आवश्यक उचित कार्यवाही करने एवं लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए हैं। निकट भविष्य में पुलिसकर्मियों से संबंधित इन सभी बातों का विभाग स्तर पर परीक्षण करवाकर, एक नवीन परिप्रेक्ष्य में, भविष्योन्मुखी परिवर्तन लागू किए जाएंगे।

PC:rajasthan.inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News