Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Rajasthan: सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग, इस घटना पर प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Rajasthan:  सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग, इस घटना पर प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने क्षेत्र में विद्युत की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौतों पर दुख प्रकट किया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने राजस्थान सरकार से मृतक आश्रितों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा के मूंदियाड़ गांव निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी, जेठाराम देवासी का मूंदियाड़ से कड़लू मार्ग पर विद्युत की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने का मामला अत्यंत दु:खद है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्युत लाइनों के रख रखाव में करोड़ों रुपए खर्च हो जाने के बावजूद आज हाई टेंशन लाइनों के तार नीचे पड़े रहते है जिसके कारण यह तीनों बाइक सवार आज काल कवलित हो गए।

अजमेर डिस्कॉम के मुंडवा सहायक अभियंता को निलंबित करने की भी की मांग
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मेरी राजस्थान सरकार से मांग है कि मृतक आश्रितों को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए व तत्काल अजमेर डिस्कॉम के मुंडवा सहायक अभियंता को निलंबित किया जाए, चूंकि हाई टेंशन लाइनों के रखरखाव की पूर्ण जिम्मेदारीAen (O&M)मुंडवा की है और लाइनों के रख रखाव के नाम पर राजकोष से करोड़ों रुपए व्यय कर दिए जाते है और रख रखाव केवल कागजों में हो जाता है। मैंने मामले को लेकर अजमेर डिस्कॉम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News