Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क।राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने लाडनूं के हास्य कवि केशरदेव प्रजापत द्वारा खरनाल मेले के संबंध की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि लाडनूं के हास्य कवि केशरदेव प्रजापत द्वारा खरनाल मेले के संबंध में जो अशोभनीय टिप्पणी की गई उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है।
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हास्य के नाम पर किसी भी धार्मिक स्थल के संबंध में तथा किसान वर्ग व 36 कौम के आराध्य देवता की जन्मस्थली के संदर्भ में की गई नकारात्मक टिप्पणी बर्दाश्त योग्य नहीं है। इस प्रकार के वक्तव्य से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है, इसलिए डीडवाना- कुचामन पुलिस प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करें जो हास्य के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे के लिए आतुर है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







