Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। भजनलाल सरकार ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों में प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें दी थी। इस दौरान सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं को गरीबों को खुश किया था। अब खबर आई है कि सीएम भजनलाल शर्मा फिर से युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रदेश में शिक्षित बेरोजगार के लिए बड़े स्तर पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं।
इस सिलसिले में 4 अप्रैल को सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। शुक्रवार को ये बैठक दोपहर 3 बजे होगी। इसमें सभी विभागों प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक से प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ होने की संभावना है।
सीएम भजनलाल शर्मा ले सकते हैं इस संबंध में फैसले
बैठक के दौरान भर्ती नियमों में सुधार, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समयबद्ध नियुक्तियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा कई अहम फैसले ले सकते हैं। आपको बात दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त वर्ष 2025-26 में 10 हजार स्कूली शिक्षकों, 4 हजार पटवारियों, 10 हजार पुलिसकर्मियों और 1750 वन विभाग कर्मियों की भर्ती करने का ऐलान किया था।
दिया कुमारी ने बजट में की थी बड़ी घोषणा
वहीं राज्य वित्त मंत्री दिया कुमारी भी बजट में युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की थी। दिया कुमारी ने प्रदेश में 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान किया था।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







